इंदौर के जावरा कंपाउंड की शराब दुकान हटाने की मांग:इंदौर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कलेक्टर को लिखा पत्र
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इंदौर के जावरा कंपाउंड स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की है। नए वित्त वर्ष में यह दुकान नहीं हटाई गई, तो आंदोलन की चेतावनी दी है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इंदौर के जावरा कंपाउंड स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की है। नए वित्त वर्ष में यह दुकान नहीं हटाई गई, तो आंदोलन की चेतावनी दी है। जावरा कंपाउंड में भाजपा कार्यालय के पास स्थित इस शराब दुकान का संचालन एक मार्केट में किया जाता है। जब आकाश विजयवर्गीय विधायक थे, तब उन्होंने भी इस दुकान को हटाने की अनुशंसा की थी, क्योंकि यह उनके कार्यालय के पास स्थित थी। हालांकि, उस समय प्रशासन ने किसी भी शराब दुकान को नहीं हटाया और यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
अब यह मामला फिर से गर्मा गया है। भाजपा की शहर इकाई के नए अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि 1 अप्रैल से जावरा कंपाउंड स्थित शराब दुकान को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए।
इस संबंध में मिश्रा और कलेक्टर के बीच चर्चा भी हो चुकी है। साथ ही, मिश्रा ने पार्टी नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रशासन ने इस दुकान को नहीं हटाया, तो आंदोलन किया जाएगा। बताया जाता है कि रात के समय शराब खरीदने वाले कई लोग समीप स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा के आसपास बैठकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे माहौल खराब होता है।
पार्षद मनीष शर्मा ने दी 7 दिन की चेतावनी
महापौर परिषद के सदस्य और वार्ड 64 के पार्षद मनीष शर्मा मामा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर तीन इमली चौराहा और साजन नगर में संचालित शराब दुकानों को हटाने की मांग की है। मनीष मामा के अनुसार, तीन इमली चौराहा और आसपास की कॉलोनियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्कूली बच्चे रोजाना आते-जाते हैं। लेकिन शराब दुकानों के बाहर सड़क पर ही खुलेआम शराब पी जाती है, जिससे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं।
इसके अलावा, शराब लेने आने वाले लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। मनीष मामा ने बताया कि, इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र लिखकर हालात से अवगत कराया गया है। अगर 7 दिन के भीतर दुकानें नहीं हटाई गईं, तो आंदोलन किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले