चोरी के सामान के बंटवारे में विवाद, बदमाशों ने नाबालिग साथी की हत्या कर पहाड़ी से फेंका
इंदौर के सांवेर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या कर शव रिंगनोदिया पहाड़ी पर फेंकने का मामला सामने आया। आरोपी चोरी के माल के बंटवारे को लेकर विवाद के बाद नाबालिग को मारा और शव फेंक दिया।
इंदौर के सांवेर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या कर शव रिंगनोदिया पहाड़ी पर फेंकने का मामला सामने आया। आरोपी चोरी के माल के बंटवारे को लेकर विवाद के बाद नाबालिग को मारा और शव फेंक दिया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।
नाबालिग की हत्या कर शव पहाड़ी पर फेंका।
हत्या का कारण चोरी के माल का बंटवारा था।
आरोपितों के जैकेट पर खून के निशान मिले थे।
इंदौर। सांवेर थाने की धरमपुरी चौकी के अंतर्गत रिंगनोदिया की पहाड़ी पर नाबालिग की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है। अशोकनगर जिले के मुंगावली में कुछ दिन पहले तीन बदमाश चोरी कर फरार हुए थे। इनमें से एक सांवेर की चाय-नाश्ते की दुकान पर ही काम करता था। चोरी के सामान का बंटवारा करने और शराब पीने तीनों आरोपित रिंगनोदिया की पहाड़ी पर चले गए। यहां बंटवारे की बात पर तीनों का विवाद हो गया। इसमें दो आरोपितों ने मिलकर नाबालिग की हत्या कर दी और शव पहाड़ी से फेंक दिया। मुंगावली पुलिस ने जब आरोपितों को पकड़ा और तीसरे के बारे में पूछताछ की तो हत्या की बात स्वीकारी। शनिवार देर रात पुलिस ने पहाड़ी से शव बरामद किया।
चोरी कर दुर्गेश के पास लाते थे समान
पुलिस के अनुसार राहुल अहिरवार निवासी मुंगावली, दुर्गेश वाल्मीकि निवासी 60 फीट रोड एरोड्रम रोड, इंदौर और नाबालिग तीनों दोस्त थे। नाबालिग और राहुल चोरी कर चोरी का सामान दुर्गेश के पास लाते थे और दुर्गेश उसे बिकवाने का काम करता था। इसके बाद तीनों अपना हिस्सा बांट लेते थे।
दुर्गेश लेकर गया था रिंगनोदिया पहाड़ी पर
दो दिन पहले राहुल और नाबालिग ने मुंगावली के सूने मकान में 20 लाख रुपये की चोरी की। इसमें नकद व गहने शामिल हैं। इसके बाद दोनों उज्जैन से इंदौर आए। इंदौर में आने के बाद वे एरोड्रम रोड पर दुर्गेश से मिले। तीनों ने शराब पीने की योजना बनाई। दुर्गेश दोनों को ई-रिक्शा से रिंगनोदिया लेकर पहुंचा।
शराब पीने के बाद विवाद
रिंगनोदिया पहुंचने के बाद तीनों शराब पीने के लिए पहाड़ी पर गए, जहां पर चोरी के माल के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते राहुल और दुर्गेश ने नाबालिग को पहले चाकू मारा। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर शव रिंगनोदिया की पहाड़ी से नीचे फेंक दिया।
मल्हारगंज क्षेत्र के होटल से आरोपितों को पकड़ा
राहुल और दुर्गेश हत्या करने के बाद मल्हारगंज स्थित एक होटल में चले गए थे। इस बीच मुंगावली पुलिस को आरोपितों के इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली। विजयनगर थाना पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर मुखबिर सक्रिय किए।
जैकेट में खून के निशान
पुलिस को पता चला कि आरोपित मल्हारगंज स्थित एक होटल में हैं। विजयनगर थाना पुलिस ने आरोपितों को होटल से हिरासत में लिया। इस दौरान एक के जैकेट पर खून के निशान भी पुलिस को मिले।
पुलिस ने राहुल और दुर्गेश से नाबालिग के बारे में पूछताछ की तो पहले दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे। जब पुलिस ने सख्ती की तो दोनों ने रिंगनोदिया में नाबालिग की हत्या करने बात कही।
पहाड़ी से शव किया बरामद
विजयनगर पुलिस ने इसकी सूचना सांवेर पुलिस को दी। शनिवार रात विजयनगर थाना पुलिस, सांवेर पुलिस और मुंगावली पुलिस रिंगनोदिया पहाड़ी पर पहुंची। यहां से नाबालिग आरोपित का शव बरामद किया।
नाबालिग आरोपित और राहुल पर पहले भी चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। इस मामले में ग्रामीण एसपी हितिका वासल का कहना है कि शव मिलने पर हमने मर्ग कायम किया है। जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार प्रकरण में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 16 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 16 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले