देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर विधानसभा दो में जय बापू जय भीम जय संविधान रैली की तैयारी एवं नववर्ष के उपलक्ष में आयोजित सम्मेलन एवं बैठक संपन्न…

विधानसभा 2 से बड़ी संख्या महू पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता… भाजपा संविधान को समाप्त करना चाहती है, कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित.. जीतू पटवारी अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेतागण होंगे शामिल… * जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान, महू में 27 जनवरी को होगा बड़ा आयोजन, जुटेंगे करीब 1 लाख कार्यकर्ता.. इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi13 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • विधानसभा 2 से बड़ी संख्या महू पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता…
  • भाजपा संविधान को समाप्त करना चाहती है, कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित.. जीतू पटवारी
  • अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेतागण होंगे शामिल…

* जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान, महू में 27 जनवरी को होगा बड़ा आयोजन, जुटेंगे करीब 1 लाख कार्यकर्ता..

इंदौर। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे,पार्षद राजू भदोरिया के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा 27 जनवरी को आयोजित संविधान बचाओ रैली के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपस्थित कांग्रेसजनों से अपील करते हुये कहा कि 27 जनवरी को महू में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए पूरी ताकत और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भाग लेना है। भाजपा संविधान विरोधी है, जनगणना विरोधी है, भाजपा लगातार संविधान का अपमान कर देश के दलित, गरीब, पिछड़ा और आदिवासी वर्ग पर प्रहार कर रही है। देश में शिक्षा और सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने पर आमादा है। देश की संपत्ति को बेचने पर आमादा है। संविधान का अपमान करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी महूं में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन 27 जनवरी को करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकसभा के अंदर विधानसभा के अंदर जो अपशब्द इस्तेमाल कर रहे हैं, यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी हिटलरशाही, डरा-धमकाकर अपना खुद का संविधान और खुद का राज चलाना चाहती है। जिससे लोकतंत्र को बड़ा खतरा है।

तस्वीरों में खबर8 फोटो

श्री पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी जी ने सामाजिक और राजनीतिक क्रांति के तहत संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर देश की जनता से संविधान बचाने के अपील की, जिसके कारण भाजपा 240 सीटों पर ही सिमट गई। भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी को नहीं बल्कि गोडसे को महान बताती है। भारतीय जनता पार्टी देश के भाईचारे, देश की सप्रभुता और देश की एकता और अखण्ता को समाप्त करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी में नरेंद्र मोदी को तोता का नाम मिला, भाजपा में सांसद, विधायकों, जनप्रतिनिधियों कोे खरीदने का काम किया किया जा रहा है। देश के संविधान को भारतीय जनता पार्टी द्वारा धता बताया जा रहा है। श्री राहुल गांधी ने देश की जनता से आह्वान किया कि हमें संविधान की रक्षा करनी है। नरेंद्र मोदी ने संसद में खड़े होकर अंबेडकर जी का मजाक उड़ाया, अमित शाह ने अंबेडकर जी का मजाक उड़ाया, देश के लिये यह क्या संदेश देना चाहते हैं? यह वक्तव्य अपने आप नहीं, यह सोची समझी साजिश के तहत अमित शाह द्वारा अंबेडकर जी के बारे में टिप्पणी की गई थी।

श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह द्वारा अंबेडकर जी के अपमान को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस ने देश की आजादी में शहादत दी, देश की उन्नति में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहेगा।हमारी लड़ाई बापू के सिद्धांत, अंबेडकर जी के सिद्धांत और देश में संविधान की रक्षा की है, जिसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जिस प्रकार से दलित, आदिवासी वर्ग के साथ घटनाएं घट रही हैं देश के अंदर जाति भेद की भावना भाजपा द्वारा चलाई जा रही है। सबका सम्मान, सबका अधिकार, सबकी अभिव्यक्ति, सबके मौलिक अधिकार कैसे सुरक्षित रहे यही कांग्रेस पार्टी की राय है और आम जनता के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी है। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली इंदौर जिले के महू से इस कार्यक्रम की शुरुआत करने का निर्णय लिया है, प्रदेश भर से करीब 1 लाख कार्यकर्ता महूं में संविधान की रक्षा की शपथ लेने के लिए जुटेंगे।

श्री पटवारी ने कहा कि मुझे चिंटू चौकसे ने विधानसभा दो से 50 बसों के साथ आयोजन में आने की बात कही है पर मैं चिंटू की ताकत जानता हूं और विधानसभा दो से हर बार कांग्रेस के आयोजनों में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं मातृ शक्तिया शामिल होती हैं मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भी 100 वर्षों का काफिला महू पहुंचेगा और मैं आज आप सब से यही अपील कर रहा हूं कि इस बार भी आप सब पूरी ताकत के साथ संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया ने संबोधित करते हुये कहा कि संविधान बचाओं रैली में इंदौर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शाामिल होगा।भाजपा देश और प्रदेश की जनता को संविधान के प्रति भ्रमित कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस मंशा को सफल नहीं होने देगी। विधानसभा दो इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हों इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है आपके आदेश पर हम सभी 100 से अधिक बसों के काफिले के साथ संविधान बचाओ रैली मे शामिल होंगे।

इस अवसर पर संतोष गौतम,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया,आनंद जैन कासलीवाल, गौरव चौधरी,इंदौर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिटा डांगरे, पार्षद सोनिला मीमरोट,विनोद चौकसे,राजेश यादव,गोविन्द सिंह परिहार, किशोर डोंगरे,स्वप्निल कामले, हरनाम सिंह धारीवाल, लक्ष्मी नारयण पाठक,शैलेश कैमरे, मुकेश यादव, कपिल हेड़ाऊ, रिंकू दीक्षित, मनोहर रघुवंशी, शशि हाडा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 13 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 16 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 16 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑