अब इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री को चूहे ने काटा, समय पर इलाज न करने वाले डॉक्टर को हटाया गया
स्वच्छता में आठ बार देश के नंबर वन शहर इंदौर की ‘व्यवस्था’ को इन दिनों चूहे गंभीर चुनौती दे रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में दो नवजात को चूहों द्वारा कुतरे जाने की जांच अभी चल ही रही है।
स्वच्छता में आठ बार देश के नंबर वन शहर इंदौर की ‘व्यवस्था’ को इन दिनों चूहे गंभीर चुनौती दे रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में दो नवजात को चूहों द्वारा कुतरे जाने की जांच अभी चल ही रही है। इसी बीच अब देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर मंगलवार को एक यात्री को चूहे ने काट लिया।
एमवाय के बाद एयरपोर्ट पर भी चूहों का आतंक
पीड़ित यात्री ने बेंगलुरु पहुंचकर लगवाया इंजेक्शन
यात्री को काटा, रेबीज का इंजेक्शन भी नहीं मिला
इंदौर। स्वच्छता में आठ बार देश के नंबर वन शहर इंदौर की ‘व्यवस्था’ को इन दिनों चूहे गंभीर चुनौती दे रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में दो नवजात को एनआइसीयू में चूहों द्वारा कुतरे जाने की जांच अभी चल ही रही है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के साथ ही एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे में टॉप-3 एयरपोर्ट में शामिल देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर मंगलवार को एक यात्री को चूहे ने काट लिया। बेंगलुरु जाने के लिए प्रस्थान कक्ष में इंतजार कर रहे यात्री के पेंट में चूहा घुस गया। बाद में पीड़ित यात्री ने विमानतल पर पर्याप्त मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं होने का आरोप भी लगाया और बेंगलुरू पहुंचकर अपना इलाज करवाया।
भोपाल निवासी अरुण मोदी अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु जाने के लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोपहर 3.05 बजे की उड़ान के लिए वे टर्मिनल में लगाई गई रिक्लाइनर सीट पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान चूहा उनकी पेंट में घुस गया। घबराए अरुण ने चूहे को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने घुटने के पीछे काट लिय। घटना से घबराए अरुण ने शोर मचाया तो प्रबंधन की टीम वहां पहुंची और यात्री को मेडिकल कक्ष में ले गई। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन यहां रेबीज का इंजेक्शन नहीं मिला।
एयरपोर्ट पर उपचार में लापरवाही पर डॉक्टर को नोटिस देकर हटाया
इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री की पैंट में चूहा घुसने और काटने की घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन हरकत में आ गया है। प्रबंधन ने डॉ. हर्षवर्धन सिंह को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। डॉ. सिंह ही घटना के समय ड्यूटी पर थे और उन्होंने यात्री के उपचार में संवेदनशीलता नहीं दिखाई। साथ ही एयरपोर्ट परिसर में फिर से पेस्ट कंट्रोल किया गया। यात्री अरुण मोदी की पेंट में चूहा घुस गया था और काट भी लिया। हालांकि, अब तक पेस्ट कंट्रोल और साफ-सफाई का काम करने वाली एजेंसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
*काकरोच और मच्छरों से परेशानी की शिकायत भी कर चुके हैं यात्री
सफाई व्यवस्था के लिए तैनात एजेंसी को प्रतिमाह लाखों रुपये भुगतान किया जाता है। बीते दिनों यात्रियों द्वारा मच्छर और काकरोच के साथ ही गंदे वाशरूम को लेकर शिकायत की गई थी। बीते वर्ष एक यात्री ने इंटरनेट मीडिया पर एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर पोस्ट की थी। फूड काउंटर्स के पास चूहों को लेकर पहले भी शिकायत हो चुकी है।
आपातकालीन सुविधा की खुली कलई
एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा के अलावा मेडिकल की बेहतर सुविधा देने का दावा किया जाता रहा है। चूहा घुसने और यात्री को काटने जैसी घटना ने सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्री सुविधाओं के नाम पर बड़े-बड़े दावे करने वाला एयरपोर्ट प्रबंधन केवल मूल आपातकालीन मेडिकल सुविधा तक देने में नाकाम साबित हुआ है। इससे मेडिकल सुविधा की कलई खुल चुकी है।
रैकिंग में तीसरे पायदान पर सुविधाएं निम्नस्तरीय
हाल ही में जारी हुई एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की दूसरी तिमाही रैंकिंग में इंदौर एयरपोर्ट देश के चुनिंदा एयरपोर्ट में तीसरे पायदान पर रहा था। प्रति वर्ष 18 लाख यात्रियों के आवागमन वाले एयरपोर्ट के बीच किए गए सर्वे में 31 बिंदुओं पर यात्री सुविधाओं को लेकर जांच होती है। इसमें सफाई व्यवस्था के अंक भी शामिल होते हैं।
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में चूह कुतर चुके हैं नवजात
उल्लेखनीय है कि 30-31 अगस्त में प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एमवाय में एनआइसीयू में भर्ती दो नवजात को चूहों ने कुतर दिया था। बाद में दोनों बच्चों की मृत्यु हो गई थी। रात भर में चूहे बच्चों की उंगलियां व पैर को नुकसान पहुंचाया था। हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर पुलिस आयुक्त से जवाब मांगा कि घटना के बाद अब तक प्रकरण दर्ज क्यों नहीं किया गया।
एयरपोर्ट पर यात्री के साथ चूहे के काटने की घटना के बाद उनका तुरंत उपचार कराया गया। इंजेक्शन देने में देरी होने के मामले में डाक्टर को निर्देशित किया गया है। पंद्रह दिन पहले ही पेस्ट कंट्रोल किया गया था और आज फिर से पेस्ट कंट्रोल कराया गया है। कैजेस भी लगवा दिए हैं और स्टाफ को भी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निर्देशित किया गया है-वीके सेठ, एयरपोर्ट डायरेक्टर इंदौर।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले