गूगल से शहरों में पॉश कॉलोनियां ढूंढकर चोरी करता था सतपाल गिरोह, कई राज्यों में कर चुके हैं 100 से ज्यादा वारदात
इंदौर में कनाड़िया पुलिस ने सतपाल फौजी गिरोह के सदस्य को पकड़ा है। गिरोह गूगल से पॉश कॉलोनियों की रेकी कर चोरी करता था। कई राज्यों में ये 100 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं।

इंदौर में कनाड़िया पुलिस ने सतपाल फौजी गिरोह के सदस्य को पकड़ा है। गिरोह गूगल से पॉश कॉलोनियों की रेकी कर चोरी करता था। कई राज्यों में ये 100 से ज्यादा वारदातें कर चुके हैं। कनाड़िया पुलिस ने एक बदमाश को राजस्थान से पकड़ा तो संपत फार्म-मानवता नगर की चोरियां स्वीकार की।
टीम ने आरोपित को रिमांड पर लेकर सुनार की तलाश शुरू कर दी है।
करीब आठ लोगों की टीम गठित कर रातोंरात जयपुर भेजी गई।
पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपित नरेश को पकड़ लिया।
इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को जयपुर (राजस्थान) से पकड़ा है। गिरोह का सरगना सतपाल फौजी है जो पूरे देश में चोरियां कर चुका है। चोर ने संपत फार्म, मानवता नगर सहित अन्य कॉलोनियों में चोरी करना स्वीकार लिया है। हाईटेक चोर कार से चोरी करने आते थे। बायपास और बाहरी क्षेत्र की पाश कॉलोनियों की गूगल से जानकारी निकाल कर चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस सुनार की तलाश में कोल्हापुर (महाराष्ट्र) और कोटपुतली (राजस्थान) भेजी है।
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के अनुसार पुलिस नौ महीने से जांच में जुटी थी। पुलिस ने कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज निकाले और विश्लेषण के लिए टीम गठित की। इसी दौरान जनवरी माह में हुई चोरी के फुटेज हाथ लग गए। एक संदिग्ध कार नजर आई, जिसमें चोर बैठे थे। पुलिस ने फुटेज से कड़िया जोड़ी और हरियाणा और राजस्थान के चोरों को चिह्नित किया।
चोरी का सोना कोल्हापुर में बेचा
एक आरोपित नरेश यादव को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जयपुर से पकड़ा तो सतपाल फौजी गिरोह का सदस्य निकला। हालांकि उसका साथी परविंदर गुरुग्राम (हरियाणा) दबिश के पहले फरार हो गया। आरोपित ने संपत फार्म, मानवता नगर सहित अन्य कॉलोनियों में चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया चोरी का सोना कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में बेचा है। टीम ने आरोपित को रिमांड पर लेकर सुनार की तलाश शुरू कर दी है।
आठ लोगों की टीम बनाकर जयपुर भेजी
पुलिस पहले बाहरी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में बाग टांडा और देवास के कंजरों के गिरोह का हाथ मानकर जांच कर रही थी। सफलता न मिलने पर सीसीटीवी फुटेज से छानबीन शुरू की। पुलिस को एक कार नजर आई जो घटना के वक्त आसपास ही घूम रही थी। तकनीकी एक्सपर्ट से पीएसटीएन डेटा एकत्र करवाए तो दूसरे राज्यों के नंबर मिले। करीब आठ लोगों की टीम गठित कर रातोंरात जयपुर भेजी गई।
पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपित नरेश को पकड़ लिया। उसने बताया वह सतपाल फौजी गिरोह का सदस्य है। कासनगांव (हरियाणा) निवासी सतपाल तीन साल से जेल में बंद है। वह राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में 100 से ज्यादा चोरी कर चुका है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले