इंदौर में ट्रांसपोर्टर का माल लेकर फरार हुआ ट्रक ड्राइवर:मिनी ट्रक में भरा था 18 व्यापारियों का सामान, तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी
इंदौर में एक ट्रक ड्राइवर 18 व्यापारियों का माल लेकर फरार हो गया। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर रावजी बाजार पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
इंदौर में एक ट्रक ड्राइवर 18 व्यापारियों का माल लेकर फरार हो गया। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर रावजी बाजार पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज लिया है। राजेंद्र नगर, द्वारकापुरी और रावजी बाजार पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है। एक हफ्ते पहले ही नौकरी पर आया यह ड्राइवर ट्रांसपोर्टर की बाइक और मोबाइल भी ले गया।
गाड़ी अड्डा निवासी ट्रांसपोर्टर मनीष यादव ‘यादव रोड लाइन्स’ नाम से ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। वे मिनी ट्रक से मानपुर के व्यापारियों का माल भेजते हैं। 21 सितंबर को उन्होंने इंदौर से मानपुर के लिए ट्रक रवाना किया। जिसे मूसाखेड़ी (मूल निवासी बड़वाह) विशाल उर्फ सोनू तोमर चला रहा था।
टोल टैक्स का मैसेज न आने पर हुआ शक
विशाल को ट्रक लेकर निकले काफी समय हो गया था और रास्ते में पड़ने वाले टोल टैक्स पर शुल्क कटने का मैसेज भी नहीं आया। मनीष ने विशाल को कॉल किया, तो उसका मोबाइल बंद था। 5 घंटे बाद विशाल का मोबाइल चालू हुआ तो उसने बताया कि ट्रक खराब हो गया है।
चाबी लगा खाली ट्रक खड़ा था
विशाल के बताए पते पर मनीष पहुंचे तो उसे चाबी लगा ट्रक तो मिल गया, पर उसमें माल नहीं था और विशाल भी गायब था। मनीष को फोन पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी विशाल को केंट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खाली ट्रक खड़ा करते हुए देखा गया है।
कई व्यापारियों का माल गायब किया
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यादव रोड लाइन्स से जुड़े प्रतिष्ठान (शंकर ट्रेडर्स, जय अम्बे ट्रेडर्स, सिंध ट्रेडर्स, श्याम ट्रेडर्स, सुभाष फ्रूड्स, तोतला ब्रदर्स, सच्चानंद ट्रेडर्स, कृष्णा ट्रेडर्स, सतीश ट्रेडर्स, स्वदेशी अब्दुल ट्रेडर्स, रानी इलेक्ट्रिक, सर्विस प्रोविजन, हजारीमल, श्री फलौदी, सतगुरू ट्रेडर्स, अग्रवाल फर्नीचर, सागर एग्रो, नितिन ट्रेडर्स, जानवी ट्रेडर्स) समेत अन्य फर्मों का माल गायब किया।
बाइक और मोबाइल भी ले गया
ट्रांसपोर्टर ने बताया कि आरोपी ने पहले गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर उनकी टू-व्हीलर ली थी। इसके बाद मोबाइल गुम होने की बात कही, तो मनीष ने उसे किस्तों पर लिया हुआ मोबाइल भी दे दिया। आरोपी बाइक और मोबाइल लेकर भी फरार हो गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 12 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले