देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
सेवा पखवाड़ा अभियान- 2025                                       स्वदेशी आह्वान के साथ आजीविका मेला प्रारम्भ
देश 12 बार पढ़ी गई

सेवा पखवाड़ा अभियान- 2025 स्वदेशी आह्वान के साथ आजीविका मेला प्रारम्भ

इंदौरसेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत इन्दौर में तीन दिवसीय आजीविका मेला प्रारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ आज जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रीना सतीश मालवीय , जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भारत पटेल द्वारा किया गया।

Abhishek Raghuvanshi26 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर
सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत इन्दौर में तीन दिवसीय आजीविका मेला प्रारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ आज जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती रीना सतीश मालवीय , जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भारत पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय तिवारी भी उपस्थित रहे। ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं में आयोजित यह मेला प्रतिदिन 27 सितंबर तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।
अपने संबोधन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की भावना के अनुरूप स्थानीय उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हुए महिला समूहों को सहयोग प्रदान करें।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में स्वदेशी की भावनाओं को जागृत करते हुए इन समूह सदस्यों द्वारा की जा रही गतिविधियों की सराहना की एवं जिला पंचायत स्तर से हर संभव सहायता करने हेतु समूह सदस्यों को आश्वस्त किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने कहा कि स्वदेशी का यह अभियान सतत जारी रहेगा और भविष्य में इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री हिमांशु शुक्ला ने किया
मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ शहरी आजीविका मिशन, कृषि विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं स्थानीय विक्रेताओं द्वारा टेराकोटा, मिट्टी व गोबर से बने उत्पाद, चूड़ी, साड़ी, मसाले, डिजाइनर बैग, खाद्य सामग्री एवं जैविक उत्पाद प्रदर्शित व विक्रय किए जा रहे हैं जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित मेला महिला स्व सहायता समूह को नई प्रेरणा देगा। अधिक से अधिक शहर वासियों को इस मेले में प्रतिभाग कर महिला समूह द्वारा उत्पादित सामग्री क्रय करने हेतु आह्वान किया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 घंटा पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 घंटा पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 घंटा पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 4 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 6 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 8 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 10 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑