देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
रात्रि में वाहन चौकिंग देख कार को भगाकर, पेट्रोल पंप कर्मी पर चढ़ाने वाला चालक, हत्या के प्रयास के प्रकरण में पुलिस थाना विजयनगर की गिरफत में।
देश 3 बार पढ़ी गई

रात्रि में वाहन चौकिंग देख कार को भगाकर, पेट्रोल पंप कर्मी पर चढ़ाने वाला चालक, हत्या के प्रयास के प्रकरण में पुलिस थाना विजयनगर की गिरफत में।

इंदौर- पुलिस थाना विजयनगर क्षैत्र में कल दिनांक 23/09/2025 को रात्रि लगभग 11.00 बजे पुलिस टीम द्वारा ऐरोप्लेन चौराहे पर रूटीन वाहन चैकिंग की जा रही थी।

Abhishek Raghuvanshi25 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर- पुलिस थाना विजयनगर क्षैत्र में कल दिनांक 23/09/2025 को रात्रि लगभग 11.00 बजे पुलिस टीम द्वारा ऐरोप्लेन चौराहे पर रूटीन वाहन चैकिंग की जा रही थी। उसी समय सायाजी चौराहे से वाहन क्रमांक MP09EB7828 के चालक द्वारा वाहन चैकिंग को देख उससे बचकर भागने के प्रयास में अपनी FORD ECO SPORTS CAR को जल्दी से रिवर्स लेते हुये पहले लाँ औमनी गार्डन की बाऊण्ड्री वाल में जोर से टक्कर मार दीवार को छतिग्रस्त किया, जैसे ही सायाजी के पास पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा उसे टोका गया तो उसके द्वारा वहाँ पर काम करने वाले मुकेश चौहान को तेज गति से कार को चलाते हुये गंभीर घायल करते हुये भाग गया।

घायल मुकेश चौहान काफी गंभीर चोट होने से ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित संजय मेवाड़ा की रिपोर्ट पर से वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

विवेचना के दौरान आज घायल मुकेश चौहान ने बताया कि FORD ECO SPORTS CAR क्रमांक MP09EB7828 के चालक रांग साईड़ से पेट्रोल पंप तरफ भाग रहा था जिससे लाँ औमनी गार्डन की बाऊड्रीवाल क्षतिग्रस्त कर दी थी तो मैने ड्रायवर को रोका और बोला कि रांग साईड़ क्यों जा रहे हो तो वाहन चालक ने मुझ पर जान से मारने की नियत से गाड़ी पीछे भगाई पीड़ित मुकेश चौहान पेट्रोल पंप के अंदर भागा तो ड्राईवर ने पीछा करते हुये पेट्रोल पंप परिसर में उसके पर जान से मारने की नियत से जानबूझ कर टक्कर मार दी। जिस पर प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109 बी.एन.एस का ईजाफा कर आरोपी कार चालक सुशील तिवारी उम्र 28 साल नि. स्कीम नंबर 134 निपानिया इदौर को गिरफतार कर उक्त वाहन जप्त किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 घंटा पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 घंटा पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 घंटा पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 4 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 6 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 8 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 10 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑