देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
‘ लव जिहाद का कातिल आशियाना’, इंदौर के गरबा पंडाल में दिखी अनोखी प्रदर्शनी, श्रद्धा वॉल्कर समेत कई केस के पोस्टर
देश 12 बार पढ़ी गई

‘ लव जिहाद का कातिल आशियाना’, इंदौर के गरबा पंडाल में दिखी अनोखी प्रदर्शनी, श्रद्धा वॉल्कर समेत कई केस के पोस्टर

झांकियों में दर्शाया गया है किस तरह साजिश रचकर बालिकाओं व युवतियों को फंसाने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। लाड़काना नगर में तो गरबा पंडाल सहित कॉलोनी व मार्गो पर इस तरह की जागरूकता के लिए 200 पोस्टर लगाए गए हैं।

Abhishek Raghuvanshi26 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

झांकियों में दर्शाया गया है किस तरह साजिश रचकर बालिकाओं व युवतियों को फंसाने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। लाड़काना नगर में तो गरबा पंडाल सहित कॉलोनी व मार्गो पर इस तरह की जागरूकता के लिए 200 पोस्टर लगाए गए हैं।
इंदौर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई
प्रदर्शनी में बताया किस तरह दिल्ली की श्रद्धा का शव फ्रिज में मिला
कॉलोनी व मार्गो पर इस तरह की जागरूकता के लिए 200 पोस्टर लगाए गए
इंदौर। इंदौर सहित प्रदेश भर में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस इस नवरात्र में इंदौर के गरबा पंडालों में युवतियों व महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। शहर के दो गरबा पंडालों में लव जिहाद के प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर लगाए गए थे तो वही झांकियां भी बनाई गई। गरबा पंडालों मे लव जिहाद का कातिल आशियाना थीम पर पोस्टर, स्लोगन व माध्यम से युवतियों को जागरूक करने का प्रयास किया रहा है।
झांकियों में दर्शाया गया है किस तरह साजिश रचकर बालिकाओं व युवतियों को फंसाने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। लाड़काना नगर में तो गरबा पंडाल सहित कॉलोनी व मार्गो पर इस तरह की जागरूकता के लिए 200 पोस्टर लगाए गए हैं। वही द्वारकापुरी में लव जिहाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक अनोखा पंडाल बनाया गया है।
पोस्टर में दिया संदेश बेटी बचाओ जिहादियों से
इंदौर के लाड़काना कॉलोनी में 31 फीट ऊंची बंगाली प्रतिमा विराजित की गई है और यहां पर लव जिहाद के प्रति जागरूकता के विशेष पोस्टर लगाए हैं। संस्था शिव दृष्टि के आयोजक पृथ्वी चंदन शिव ने बताया कि हिंदुओं को सांख्यिक दृष्टि से कमजोर कर धार्मिक और सांस्कृतिक अस्मिता के विरुद्ध षडयंत्र लव जिहाद किया जा रहा है। इसके विरुद्ध मातृशक्ति को जागृत करने के लिए इस क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं।
पोस्टर पर लिखा है कि बेटी बचाओं जिहादियों से..पांडल में गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध के पोस्टर भी लगाए है। इसके अलावा जिहादी मानसिकता से बेटी बचाओ जैसे कई स्लोगन भी लिखे गए हैं। संस्था द्वारा रविवार को 251 कन्या पूजन के दौरान लव जिहाद पर आधारित झांकी सजाई जाएगी।
प्रदर्शनी में बताया किस तरह दिल्ली की श्रद्धा का शव फ्रिज में मिला
द्वारकापुरी में लव जिहाद के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक अनोखा पंडाल बनाया है। संयोजक आनंद कंधारी ने बताया इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस खतरे से बचाना है। अक्सर गरबा पांडाल व सार्वजनिक स्थानों पर कई मामलों में मुस्लिम लड़के हिंदू नाम रखकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं। मोनू और अनु जैसे नामों को बताकर अक्सर मोहम्मद और अनवर जैसे असली नामों को छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
युवतियों को फंसाने के बाद उनका यौन शोषण और मानसिक शोषण किया जाता हैं और फिर उनकी हत्या कर दी जाती है। इस वजह से हमने पांडाल में ‘ लव जिहाद का कातिल आशियाना‘ नाम से एक प्रदर्शनी बनाई है। जैसा कि दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर मामले में हुआ था। पंडाल में एक रेफ्रिजरेटर में श्रद्धा की हत्या का एक मॉडल भी प्रदर्शित किया है। श्रद्धा के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे गए थे। वहीं, इंदौर में हुई घटनाओं का भी जिक्र करते हुए बताया कि मोहसिन खान नाम का एक व्यक्ति शूटिंग एकेडमी चलाता था।
इसके गिरोह में 40 हिंदू युवतियां शामिल थीं, जिन्हें लव जिहाद के जाल में फंसाया गया था। गौरतलब है कि इंदौर में पार्षद अनवर कादरी और एक छंगूर बाबा पर भी मुस्लिम लड़कों को हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए पैसे देने का आरोप लगा था। कांधारी के मुताबिक हमने मॉडल व पोस्टर के माध्यम से बताया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिम में ट्रेनिंग के माध्यम से और नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को फंसाने जैसे नए तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
फैक्ट फाइल
1200 पंडाल शहर में
10 हजार युवक -युवतियां गरबा पांडालों में जाते
मालवा निमाड़ में लव जिहाद के 283 मामले हुए दर्ज
मध्य प्रदेश विधानसभा में हाल ही में पेश की गई रिपोर्ट में यह समाने आया कि मालवा-निमाड़ अंचल में सर्वाधिक हिंदू लड़कियां लव जिहाद का शिकार हुई हैं। लव जिहाद के 283 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 73 नाबालिग हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 घंटा पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 घंटा पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 घंटा पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 घंटा पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 घंटा पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 2 घंटे पहलेस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूपLifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 2 घंटे पहले
NHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 4 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 6 घंटे पहलेDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीकTechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 7 घंटे पहलेFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिएLifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 8 घंटे पहलेफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीटLifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 9 घंटे पहलेApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्सBusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 10 घंटे पहलेमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहाBusinessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 10 घंटे पहलेCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टरSportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 11 घंटे पहले
↑