देश की बात, आपके शहर से
मायके जाने की जिद में नवविवाहिता ने दी जान:पति ने कहा- सुबह छोड़ दूंगा, रात को फंदे पर लटकी मिली पत्नी; नहीं मिला सुसाइड नोट
देश 3 बार पढ़ी गई

मायके जाने की जिद में नवविवाहिता ने दी जान:पति ने कहा- सुबह छोड़ दूंगा, रात को फंदे पर लटकी मिली पत्नी; नहीं मिला सुसाइड नोट

इंदौर के रावजी बाजार इलाके में रविवार देर रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Abhishek Raghuvanshi1 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर के रावजी बाजार इलाके में रविवार देर रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
रात में पिता के घर जाने की कर रही थी जिद
पुलिस के अनुसार, मृतका दीपाली (23) पत्नी अरुण धानक निवासी जबरन कॉलोनी, अपने पति के साथ किराए से रह रही थी। देर रात दीपाली ने पति से कहा कि वह परदेशीपुरा स्थित अपने मायके जाना चाहती है। इस पर पति अरुण ने कहा कि वह सुबह छोड़ देगा। इसके बाद दीपाली कपड़े जमाने लगी। कुछ देर बाद अरुण सो गया और करीब डेढ़ बजे नींद खुलने पर पत्नी को फंदे पर लटका देखा।
अरुण ने तुरंत अन्य किराएदारों को बुलाया और दीपाली को एप्पल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
4 साल पहले हुई थी शादी, संतान नहीं
रिश्तेदार बबीता ने बताया कि दीपाली और अरुण की शादी को चार साल हो चुके हैं। अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। अरुण मूल रूप से सागर जिले का रहने वाला है और इंदौर में रहकर ऑटो चलाता है। उसके पांच भाई भी इंदौर में रहते हैं, लेकिन सभी अलग-अलग परिवारों में रहते हैं। वहीं, दीपाली की तीन बहनें हैं।
पुलिस का कहना है कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति रही होगी। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पति व मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
जिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
↑