देश की बात, आपके शहर से
काठमांडू के होटल में रुका था अनवर कादरी:बेटी ने दिया होटल का बिल; दूसरी पत्नी दे रही थी इंदौर की जानकारी
देश 1 बार पढ़ी गई

काठमांडू के होटल में रुका था अनवर कादरी:बेटी ने दिया होटल का बिल; दूसरी पत्नी दे रही थी इंदौर की जानकारी

इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग के मामले में आरोपी अनवर कादरी से पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। आरोपी कादरी पर FIR के बाद वह काफी समय से फरार चल रहा था, पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित किया था।

Abhishek Raghuvanshi1 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग के मामले में आरोपी अनवर कादरी से पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। आरोपी कादरी पर FIR के बाद वह काफी समय से फरार चल रहा था, पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार को अचानक वह कोर्ट में पेश हो गया। इधर, पुलिस को 3 सितंबर तक का उसका रिमांड मिला है। पुलिस उससे पूछताछ कर कई जानकारी निकाल रही है। शनिवार को भी हुई पूछताछ में कई बातों का खुलासा हुआ है। बता दें कि बाणगंगा थाने के दो प्रकरणों में आरोपी अनवर कादरी की गिरफ्तारी की गई है।
काठमांडू के होटल में रुका था कादरी
पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी अनवर कादरी FIR दर्ज होने के बाद इंदौर से भोपाल होते हुए दक्षिण के राज्यों से होते हुए नेपाल भाग गया था, जहां वह अलग-अलग स्थानों पर रुका था। एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि शनिवार को पूछताछ में पता चला कि कादरी फरारी के दौरान काठमांडू के एक होटल में ठहरा था।
होटल में ठहरने का जो बिल जमा हुआ था, वह उसकी बेटी आयशा ने दिल्ली से जमा कराया था। आयशा लगातार अपने पिता अनवर कादरी की मदद और संरक्षण कर रही थी। उसने ही कादरी की अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में प्रयास किया था, लेकिन आयशा की गिरफ्तारी के कारण कोर्ट में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
पत्नी दे रही थी इंदौर में हो रही एक्टिविटी की जानकारी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अनवर कादरी की दूसरी पत्नी फरहाना कादरी की फरारी के दौरान उसे इंदौर में होने वाली एक्टिविटी के बारे में जानकारी दे रही थी। फरहाना अनवर के साथ नेपाल में ही थी। फरहाना के पास परिवार के लोगों के कॉल आते थे। अनवर को डर का था कि कहीं इसके कारण वह पकड़ा ना जाए, इसलिए उसने पत्नी को वापस भेज दिया था। इसके बाद वह 19 जुलाई को वापस अनवर कादरी के पास नेपाल गई। यहां पर उसने अनवर को इंदौर में चल रही एक्टिविटी के बारे में पूरी जानकारी दी।
नेपाल में खुद के नाम से खरीदी थी सिम
एसीपी मिजवानी ने बताया कि ये बात सामने आई है कि अनवर कादरी ने नेपाल में खुद के नाम से सिम ली थी, जिसके माध्यम से वह फरहाना और आयशा से संपर्क में रहता था। वह सामान्य कॉल करने के बजाय इंटरनेट कॉल करता था, ताकि उसकी लोकेशन के बारे में पुलिस को पता ना चले।
जिस तरह से वह इतने दिनों तक छिपकर रहा, इस पर पुलिस मान रही है कि वह काफी शातिर है। इधर, पुलिस आरोपी अनवर कादरी से आरोपी अल्ताफ और साहिल को दिए आर्थिक सहयोग के बारे में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अनवर कादरी ने यदि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ संपत्ति संबंधी या अन्य कोई अपराध किया है तो वह थाना प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क कर उचित कार्रवाई के लिए आवेदन दे सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 16 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 17 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 17 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 19 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 21 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 21 घंटे पहले
जिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहलेAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
↑