देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

कांग्रेस की महू रैली पर भाजपा काउंटर, सीएम डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में करेंगे हितग्राही सम्मेलन

कांग्रेस की महू रैली के जवाब में भाजपा ने बड़ा काउंटर किया है। आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन-कल्याण अभियान कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

Abhishek Raghuvanshi27 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कांग्रेस की महू रैली के जवाब में भाजपा ने बड़ा काउंटर किया है। आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन-कल्याण अभियान कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग से एक-एक लाख हितग्राही शामिल होंगे।
आज कांग्रेस की रैली से एक दिन पहले सीएम डॉ. मोहन यादव महू पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग बाबा साहब की जन्मस्थली पर इवेंट के लिए आते हैं।
इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर होने जा रहा है यह कार्यक्रम।
हितग्राहियों को लाने के लिए 2500 बसें लगाई गई हैं।
सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पूरे प्रदेश में होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आज जन-कल्याण अभियान कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शहर में सुपर कॉरिडोर पर आज सुबह 11 बजे होगा। इस कार्यक्रम में इंदौर व उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल रहेंगे।
इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के हितग्राही
महू में आज होने वाजी कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा मैदान में उतर आई है। इसके तोड़ पर आज इंदौर में हितग्राहियों का बड़ा सम्मेलन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से एक-एक लाख हितग्राहियों को इंदौर लाया जा रहा है।
महू में कांग्रेस की रैली का प्रभाव कम करने की कोशिश
जनकल्याण योजना के तहत हो रहे इस कार्यक्रम में हितग्राहियों को लाभ पत्र का वितरण किया जाएगा। कांग्रेस की महू में होने वाली रैली के प्रभाव को कम करने के लिए इंदौर में यह बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से हितग्राहियों को लाने के लिए 2500 बसें लगाई गई हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ब्लाक के साथ गांव के स्तर पर किया जाएगा। मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया गया था। अभियान के समापन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Anthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 10 घंटे पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 21 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 21 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 22 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 22 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 22 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 22 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 22 घंटे पहले
↑