इंदौर: रक्षाबंधन पर घर लौट रही लड़की चलती ट्रेन से हुई गायब, बैग और राखी मिली, सिविल जज की कर रही थी तैयारी
इंदौर से कटनी जा रही सिविल जज अभ्यर्थी अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस में रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं. कटनी पहुंचने पर उनका बैग और राखी बर्थ पर मिली, लेकिन वे गायब थीं.
इंदौर से कटनी जा रही सिविल जज अभ्यर्थी अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस में रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं. कटनी पहुंचने पर उनका बैग और राखी बर्थ पर मिली, लेकिन वे गायब थीं.
इंदौर से कटनी जा रही महिला यात्री अर्चना तिवारी गुरुवार (7 अगस्त) रात नर्मदा एक्सप्रेस से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई. ट्रेन के कटनी पहुंचने पर उनकी बर्थ पर बैग और राखी रखी मिली, लेकिन वे खुद गायब थीं. अर्चना इंदौर में सिविल जज की तैयारी कर रही थीं और रक्षाबंधन के मौके पर घर लौट रही थीं. यह मामला रेलवे पुलिस की जांच में है और उनकी तलाश जारी है.
कैसे और कब हुआ हादसा?
हुआ ये कि अर्चना तिवारी नर्मदा एक्सप्रेस के बी-3 कोच में बर्थ नंबर 3 पर सफर कर रही थीं. कटनी पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि उनकी बर्थ खाली थी, लेकिन उनका सामान और राखी वहीं मौजूद थी. परिजनों ने तुरंत जीआरपी कटनी को सूचना दी और रेल मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई.
जीआरपी प्रभारी अनिल मरावी ने बताया कि अर्चना की अंतिम बातचीत उनकी मां से गुरुवार (7 अगस्त) रात 10:16 बजे हुई थी. इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. मोबाइल की आखिरी लोकेशन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के पास दर्ज हुई.
इंदौर में रहकर सिविल जज की कर रही थी तैयारी
मूल रूप से कटनी के मंगल नगर क्षेत्र की निवासी अर्चना लंबे समय से इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थीं. रक्षाबंधन के दिन उन्हें लेने पूरा परिवार कटनी स्टेशन पहुंचा था. परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बिल्कुल ठीक थीं और घर आने को लेकर उत्साहित भी थीं. ट्रेन से उतरने के बजाय इस तरह से लापता होना परिवार और पुलिस के लिए रहस्य बना हुआ है.
जांच व आगे की कार्रवाई
रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्रेन के बी-3 कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित कोणों पर जांच हो रही है- चाहे वह किसी जान-पहचान वाले के साथ उतरना हो, अचानक कोई आपात स्थिति आना हो, या किसी अपराध की आशंका.
जीआरपी ने यात्रियों और नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्होंने अर्चना को देखा हो या कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 38 मिनट पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 1 घंटा पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 2 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 3 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 4 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 4 घंटे पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 5 घंटे पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 5 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 15 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 17 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 19 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
TechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 1 दिन पहले