इंटीरियर डिजाइनर से दोस्ती फिर रेप:खुद को कुंवारा बताकर प्रेमिका बनाया, पत्नी के साथ रंगेहाथ पकड़ाया
इंदौर के लसूडिया पुलिस ने 23 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है।
इंदौर के लसूडिया पुलिस ने 23 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी राज ठाकुर (निवासी चंबल) ने खुद को अविवाहित बताकर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती को उसकी शादीशुदा होने की सच्चाई पता चली और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने धमकी देकर उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया।
शोरूम पर हुई थी मुलाकात
पीड़िता के अनुसार, वह विजयनगर में इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती थी। इसी दौरान एक शोरूम में उसकी मुलाकात राज ठाकुर से हुई, जिसने खुद को शेयर मार्केट का कारोबारी बताया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और राज ने शादी का प्रस्ताव रखा।
शादी का दबाव डालकर किया रेप
राज ने लगातार दो महीने तक शादी का दबाव बनाया और इसी दौरान युवती के रूम पर आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही शादी करेगा। इसके बाद वह अक्सर युवती के रूम पर आकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
14 फरवरी को हुआ खुलासा
वैलेंटाइन डे पर राज जब युवती के रूम पर आया, तब वहां उसकी दादी भी मौजूद थीं। दादी को देखकर राज ने विवाद शुरू कर दिया और मारपीट कर वहां से चला गया। जब पीड़िता उसका पीछा करते हुए उसके घर पहुंची, तो वहां एक महिला मिली। पूछताछ करने पर राज ने उसे अपनी पत्नी बताया।
जब युवती ने विरोध किया, तो राज ने धमकी दी कि उसके पास युवती के फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। डर के कारण युवती वापस अपने घर लौट गई। बाद में दादी को पूरी घटना बताई और सोमवार को लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।
लसूडिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 1 घंटा पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 4 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 6 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले