देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

सिंहस्थ के पहले इंदौर एयरपोर्ट से मेट्रो ट्रेन में बैठकर रेडिसन चौराहे तक पहुंच सकेंगे यात्री

अध‍िकारियों के अनुसार इंदौर मेट्रो का काम प्रगति पर है। अगले एक वर्ष में गांधीनगर से बिजासन माता मंदिर तक का हिस्‍सा तैयार हो जाएगा।

Abhishek Raghuvanshi16 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अध‍िकारियों के अनुसार इंदौर मेट्रो का काम प्रगति पर है। अगले एक वर्ष में गांधीनगर से बिजासन माता मंदिर तक का हिस्‍सा तैयार हो जाएगा। गांधीनगर चौराहे से एयरपोर्ट के मध्‍य डिवाइडर वाले हिस्से से ही मेट्रो को भूमिगत करने की योजना है।

इंदौर मेट्रो ने किया अब एयरपोर्ट का रुख।
नौ पिलर पर वायडक्ट हो रहा है तैयार।
अंडर ग्राउंड स्टेशन पहले बनाया जाएगा।

इंदौर। गांधीनगर से सुपर कारिडोर होते हुए रेडिसन की ओर धरा के ऊपर मेट्रो का आकार नजर आने लगा है। अब मेट्रो ने गांधीनगर स्टेशन से एयरपोर्ट की ओर भी रुख कर लिया है। इस हिस्से में पिलर निर्माण होने के साथ लांचर के माध्यम से वायडक्ट तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। फिलहाल गांधीनगर से बिजासन मंदिर के सामने वाले रोड के डिवाइडर पर 225 मीटर हिस्से में मेट्रो के नौ पिलर खड़े किए जा रहे हैं।

सबसे पहले एयरपोर्ट वाले हिस्से से काम
इसके बाद रैंप के माध्यम से मेट्रो को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। फिलहाल मौजूदा निर्माण एजेंसी मेट्रो के ओवरहेड हिस्से को तैयार करेगी। इसके बाद अंडर ग्राउंड रूट के लिए तय होने वाली एजेंसी सबसे पहले एयरपोर्ट वाले हिस्से से काम शुरू करेगी। इस तरह मेट्रो से एयरपोर्ट को जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। सिंहस्थ के पहले एयरपोर्ट के यात्रियों को मेट्रो में बैठकर लवकुश चौराहे होते हुए रेडिसन चौराहे तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

मेट्रो के अंडर ग्राउंड रूट पर भले ही अभी संशय बना है, लेकिन पूर्व में तय योजना के तहत रीगल से एयरपोर्ट तक 8.8 किलोमीटर हिस्से में सात अंडर ग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे।

ऐसे में सबसे पहले इंदौर एयरपोर्ट के पास मेट्राे रेल के लिए अंडर ग्राउंड स्टेशन बनाया जाएगा।
वर्तमान में गांधीनगर स्टेशन से एयरपोर्ट की ओर 250 मीटर में मेट्रो का ओवरहेड हिस्से का निर्माण किया जा रहा है।
गांधीनगर चौराहे से एयरपोर्ट के बीच डिवाइडर वाले हिस्से से ही मेट्रो को भूमिगत किया जाएगा।
इसके बाद एयरपोर्ट के समीप रोड के नीचे अंडर ग्राउंड स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

गांधीनगर से बिजासन मंदिर के सामने वाले हिस्से तक 225 मीटर का मेट्रो का ओवरहेड हिस्सा अगले एक साल में तैयार हो जाएगा। अंडरग्राउंड रूट के लिए एजेंसी तय होने के बाद सबसे पहले एयरपोर्ट के पास अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन तैयार होगा। सिंहस्थ तक यात्री एयरपोर्ट से मेट्रो में बैठकर लवकुश चौराहा होते हुए रेडिसन चौराहे तक पहुंच सकेंगे। -अजय कुमार, एमडी मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन प्रालि

एयरपोर्ट के गेट से यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे
विमान से आने वाले यात्री एयरपोर्ट से अराइवल व डिपार्चर से सीधे अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकें, इसके लिए एयरपोर्ट पर अंडर ग्राउंड एलिवेटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट से मेट्रो के अंडर ग्राउंड स्टेशन तक ट्रेवलेटर भी लाया जाएगा।

200 मीटर की दूरी पैदल चलना होगा
इस पर यात्री महज 200 मीटर की दूरी पर पैदल चलकर या ट्रेवलेटर के माध्यम से अपने सामान के साथ खड़े होकर सीधे मेट्रो स्टेशन पर पहुंच सकेंगे। सिंहस्थ के पहले एयरपोर्ट के अंडर ग्राउंड स्टेशन को तैयार करने की कवायद की जाएगी ताकि एयरपोर्ट के यात्री लवकुश चौराहे होते हुए रेडिसन चौराहे तक मेट्रो के माध्यम से पहुंच सकें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑