इंदौर में वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए कवायद… बाइक में ट्रैकर और मोबाइल लोकेशन से वाहन चोर पकड़ेगी पुलिस
पुलिस वाहन चोरों से निपटने के लिए नया तरीका आजमा रही है। इसमें अब कुछ स्थानों पर जीपीएस ट्रैकर लगाकर वाहन लावारिस छोड़े गए हैं ताकि आरोपितों को ट्रैक कर पकड़ सकें।
पुलिस वाहन चोरों से निपटने के लिए नया तरीका आजमा रही है। इसमें अब कुछ स्थानों पर जीपीएस ट्रैकर लगाकर वाहन लावारिस छोड़े गए हैं ताकि आरोपितों को ट्रैक कर पकड़ सकें। इसके साथ ही वाहन चोरों के मोबाइल को भी निगरानी में रखा गया है।
वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए निकाली नई तरकीब।
चोरी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने चिन्हित किए हाॅट स्पाॅट।
वाहन चोरों का डेटा एकत्र कर उनके मोबाइल को निगरानी में रखा।
इंदौर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने नई तरकीब निकाली है। चिह्नित वाहन चोरों के मोबाइल की सतत लोकेशन निकाली जा रही है। वाहन चोरी के हाट स्पाट पर ट्रैकर लगी गाड़ियां खड़ी करवाई गई हैं।
सबसे ज्यादा घटनाएं जोन-दो के अंतर्गत
पुलिस के अनुसार शहर में दोपहिया वाहन चोरी की सबसे ज्यादा घटनाएं जोन-दो के अंतर्गत ही होती हैं। माल, कोचिंग सेंटर, अस्पताल और शापिंग कांप्लेक्स से बदमाश वाहन चुराकर फरार हो जाते हैं। चारों तरफ से इलाका खुला होने से चोर आसानी से निकल जाते हैं।
जोन-दो के डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक एक विश्लेषण में मक्सी, शाजापुर, रुड़की, गुना, देवास के अलग-अलग गिरोह की सक्रियता पता चली है।
आरोपित डिमांड पर वाहन चुरा कर सप्लाई करते हैं। पुलिस ने घटनाएं रोकने के लिए हाट स्पाट चिह्नित किए हैं। उन जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई है।
परदेशीपुरा एसीपी नरेंद्र रावत ने कुछ स्थानों पर जीपीएस ट्रैकर लगाकर वाहन लावारिस छोड़े हैं ताकि आरोपितों को ट्रैक कर पकड़ सकें।
वाहन चोरों का डेटा एकत्र कर उनके मोबाइल को निगरानी में रखा है। आरोपितों के मोबाइल की हरकत जानने के लिए मोबाइल की लोकेशन निकाली जाती है।
वाहन चोर से सात गाड़ियां बरामद
विजय नगर पुलिस ने आरोपित लोकेश जवानसिंह डावरे निवासी नया बसेरा गांधीनगर को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित से चोरी की सात गाड़ियां बरामद हुई हैं। डीसीपी के मुताबिक आरोपित स्कूटर चुराकर भाग रहा था। पुलिस द्वारा पीछा करने पर स्कूटर छोड़कर मुक्तिधाम की तरफ भाग गया। पीछा कर पकड़े जाने पर आरोपित ने सात वाहन चुराना स्वीकार किया।
वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए अब पुलिस नई तरकीब अपनाएगी। ऐसे गिरोहों का पता भी लगाया गया है जो वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। – अभिनय विश्वकर्मा, डीसीपी जोन-दो

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले