देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में, अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील/विडियो बनाकर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही। ।

✓ क्राइम ब्रांच इंदौर के साथ पुलिस थाना द्वारकापुरी, बाणगंगा एवं लसूडिया ने कार्यवाही करते हुए, अवैध हथियार के साथ 04 आरोपियों एवं सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के नाम पर पोस्ट/वीडियो वायरल करने वाले अन्य 09 आरोपियों के विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही।

Abhishek Raghuvanshi29 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✓ क्राइम ब्रांच इंदौर के साथ पुलिस थाना द्वारकापुरी, बाणगंगा एवं लसूडिया ने कार्यवाही करते हुए, अवैध हथियार के साथ 04 आरोपियों एवं सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के नाम पर पोस्ट/वीडियो वायरल करने वाले अन्य 09 आरोपियों के विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही।

✓सम्बंधित थानों द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में 04 आरोपियों से 06 धारदार चाकू किए जप्त ।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

✓ 01 आरोपी द्वारा लायसेंसी पिस्टल के साथ दहशत फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर रील/विडियो बना वायरल करने पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।

✓आरोपियों को, शहर में किसी वारदात को अंजाम देने के पूर्व ही अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

✓ सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक /अशोभनीय भाषा का उपयोग कर पोस्ट/रील एवं वीडियो अपलोड कर उन्हें वायरल कर दहशत फैलाने वाले 08 अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी की गई उचित वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त तथा सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने जैसे अपराध करने वाले आरोपी के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।

क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार ऐसे अपराधों में शामिल अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से एवं मुखबिर के माध्यम से कुछ अपराधियों के अवैध हथियार के साथ घूमने व सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने की सूचनाएं प्राप्त हुई थी।

(1) इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच की जानकारी मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा हनुमान मंदिर चौराहा के पास, शांतिनाथ पुरी कालोनी हाथ में तेज धारदार चाकू लिए एक बदमाश बाबु उर्फ राहुल पिता राजू भुजबल गुजराती उम्र 19 वर्ष नि. विदुर नगर इंदौर को पकड़ा गया। जिसके पास से एक तेज धारदार चाकू जप्त किया गया।

(2) इसी प्रकार पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा एक अन्य कार्यवाही में विदुर नगर चौराहे के पास, एक व्यक्ति के लोहे का तडतडीदार तेज धारदार चाकू लेकर वारदात की फिराक में घूमने की मुखबिर सूचना पर सन्नी वाकोडे पिता मुकेश वाकोडे उम्र 22 वर्ष नि. दिग्विजय मल्टी इंदौर को पकड़ा, जिसके पास से एक तेज धारदार तडतडीदार चाकू मिला जिसे जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों द्वारा दहशत फैलाने के लिए अवैध चाकू लहराकर वीडियो/पोस्ट सोशल मीडिया पर भी डाले थे। दोनों आरोपियों से 02 अवैध चाकू जप्त कर 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही पुलिस थाना द्वारिकापुरी द्वारा की गई है।

(3) इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच की जानकारी व मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा दीपमाला चौराहा के पास भवानी नगर आम रोड पर से एक लोहे का चाकू लिए व्यक्ति की सूचना पर, प्रेम उर्फ सुजल पिता जितेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र टिरकैया उम्र 19 साल निवासी साई सुमन नगर थाना बाणगंगा जिला इन्दौर को पकड़ा। जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 अवैध धारदार चाकू मिले, जिन्हें विधिवत जप्त कर 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(4) इसी प्रकार एक और कार्यवाही में थाना बाणगंगा द्वारा एक व्यक्ति के बाणेश्वर कुण्ड के पिछे रोड पर चाकू लिये अपराध करने की नियत से खड़े होने की सूचना पर उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर पकडा, जिसने पूछताछ में अपना नाम गोलू शर्मा पिता शैलेन्द्र शर्मा आयु 19 साल निवासी विशाल नगर थाना बाणगंगा इन्दौर होना बताया। जिसकी जामा तलाशी मे उसके पास से दो धारदार नूकीले चाईनिज चाकू मिले। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से उक्त दोनो चाकू विधिवत जप्त कर, वैधानिक कार्यवाही की गई।

(5) इसी अनुक्रम में थाना लसुडिया द्वारा एक अन्य कार्यवाही में लक्की पिता पप्पु सेन निवास रविदास नगर सुखलिया को पकड़ा, जिसने अपने हाथ में पिस्टल लिये हुए तथा उसकी मैग्जीन के साथ लोड अनलोड कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर लोक शांति भंग करने का कृत्य कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा अपने मालिक की लायसेंसी पिस्टल जो कि गाडी में रखी थी से उक्त रील बनाकर इन्स्टाग्राम पर वायरल की थी। उक्त पोस्ट दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत, प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन पाया जाने पर आरोपी लक्की पिता पप्पु सेन के विरुद्ध धारा 188 भादवि की कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक /अशोभनीय भाषा का उपयोग कर पोस्ट/रील एवं वीडियो अपलोड कर उन्हें वायरल कर दहशत फैलाने वालो की जानकारी के आधार पर पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा 08 अन्य आरोपियों- 1.प्रियांशु डांगोंरिया, 2.संदीप भार्गव, 3.राजा जाधव, 4 आदर्श योगी उम्र 5. रघु नाथ 6.गणेश उर्फ कालू,7. रोहित राव, 8.निर्मल योगी के विरुद्ध उचित वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑