देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तस्करों से 7,69, 50,000/- की अवैध ब्राउन शुगर की जप्त।

★ भारी मात्रा में उच्च क्वालिटी की अवैध ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) की तस्करी करने वाले ससुर दामाद, पुलिस थाना परदेशीपुरा की कार्यवाही में गिरफ्तार।

Abhishek Raghuvanshi29 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

★ भारी मात्रा में उच्च क्वालिटी की अवैध ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) की तस्करी करने वाले ससुर दामाद, पुलिस थाना परदेशीपुरा की कार्यवाही में गिरफ्तार।

★ आरोपियों के कब्जे से कुल 7.695 किलोग्राम ब्राउन शुगर की जप्त, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत है करीब 7 करोड़ 69 लाख 50 हजार रुपए।

★ आरोपी प्रतापगढ (राजस्थान) से लाकर हावड़ा कलकत्ता ले जाने वाले थे अवैध ब्राउन शुगर।

★ आरोपी इसके पूर्व भी कर चुके है, राजस्थान से हावड़ा तक अवैध मादक पदार्थों की तस्करी।

इन्दौर शहर में अपराध नियंत्रण तथा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, नगरीय क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध नशे की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही व चेकिंग के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता व्दारा इंदौर पुलिस को दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री अमित सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्रसिंह व सहायक पुलिस आयुक्त श्री नरेन्द्र रावत ने अपने सभी मातहतों को इस विषय पर पूर्ण संवेदनशीलता और व्यावसायिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए है।

इसी तारतम्य में कल देर रात थाना प्रभारी निरी. पंकज द्विवेदी और उनकी टीम उनि कमल सिंह रघुवंशी, प्रआर.2015 भोला यादव, प्रआर. 1210 रोशन यादव आर.4028 राजेन्द्र सिंह व आर 3640 जितेन्द्र राजपूत, चालक 416 अनूप तिवारी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने थाना क्षेत्र में भ्रणण करते समय भैरू बाबा मंदिर के पास, पुरानी राजकुमार सब्जी मण्डी की ओर जा रहे 02 व्यक्तियों को संदिग्ध स्थिति में एक वजनदार बैग लेकर जाते हुए पकड़ा। जिनको रोककर नाम पता पूछा जिन्होंने अपने नाम परसराम व धर्मेन्द्र बताये।
पुलिस द्वारा इनके बैग को चैक किया तो बैग में 08 नग बडी बडी प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियों में ब्राउन शुगर रखी हुई थी। पकडे गये दोनों व्यक्तियों के पास इस प्रकार रखी गयी ब्राउन शुगर का कोई वैध प्रपत्र न होने पर मौके पर सभी ब्राउन शुगर के 08 पैकेटों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जप्त किया गया। जप्त की गई ब्राउन शुगर कुल 7.695 किलोग्राम है जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7,69,50,000 रुपए (सात करोड उनहत्तर लाख पचास हजार रूपये) है।
दोनों पकडे गये आरोपी परसराम पिता स्व. लालूराम मेघवाल उम्र 39 साल निवासी ग्राम बरोठा प्रतापगढ राजस्थान एवं धर्मेन्द्र पिता स्व. लालूजी चौहान उम्र 26 साल निवासी ग्राम आक्याकला तह. ताल जिला रतलाम(म प्र) है। पकड़े गए दोनो आरोपियों ने रिश्ते में अपने आपको ससुर व दामाद बताया है और ये दोनों आरोपी प्रतापगढ़ राजस्थान से तस्करी करके ब्राउन शुगर लाये थे जिसे वो हावडा कलकत्ता छोडने के लिये जा रहे थे, कि इंदौर पुलिस थाना परदेशीपुरा की सतर्कता पूर्वक की जा रही कार्यवाही में गिरफ्त में आ गए।

पूछताछ में आरोपी परसराम ने इससे पूर्व 02 बार और भी ब्राउन शुगर की डिलेवरी हावडा में की है, ऐसा बताया। इनके पास उच्च क्वालिटी की ब्राउन शुगर पकडी गयी है। पकडे गये आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश करके अवैध ब्राउन शुगर प्राप्त करने के स्रोत के सम्बंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया जावेगा।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है , जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना थाना प्रभारी परदेशीपुरा निरी. पंकज द्विवेदी के नेतृत्व में उनि कमल सिंह रघवंशी, प्रआर. 2015 भोला यादव, प्रआर. 1210 रोशन यादव सहित आर.4028 राजेन्द्र सिंह व आर. 3640 जितेन्द्र राजपूत की विशेष उल्लेखनीय भूमिका रही हैं।

अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध की गई इस बड़ी कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उक्त पूरी टीम की प्रशंसा कर, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उचित इनाम की घोषणा की गई है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑