कारोबारी से करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी में तीन गिरफ्तार, दुबई में बैठा है मास्टर माइंड
इंदौर में होटल व्यवसायी महेश थाहिरानी के साथ 4.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अपराध शाखा ने तीन आरोपितों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने ऑनलाइन ठगी के लिए बैंक खाते खोले थे।
इंदौर में होटल व्यवसायी महेश थाहिरानी के साथ 4.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अपराध शाखा ने तीन आरोपितों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने ऑनलाइन ठगी के लिए बैंक खाते खोले थे। गिरोह का मास्टर माइंड दुबई में है, और पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।
होटल व्यवसायी से 4.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
तीन आरोपितों की गिरफ्तारी, मास्टर माइंड दुबई में
ऑनलाइन ठगी के लिए फर्जी एप का किया इस्तेमाल
इंदौर: होटल व्यवसायी महेश थाहिरानी के साथ हुई चार करोड़ 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी में अपराध शाखा ने तीन आरोपितों को रायपुर (छत्तीसगढ़) से पकड़ लिया है। आरोपितों ने आनलाइन ठगी करने के लिए कमीशन लेकर खाते देना कबूला है। गिरोह का मास्टर माइंड दुबई में है। पुलिस फिलहाल गुजरात और पंजाब के आरोपितों को ढूंढ रही है। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक प्रकृति कालोनी (बिचौली हप्सी) निवासी महेश थाहिरानी ने धोखाधड़ी का रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बैंक खातों की जांच की और गुरुवार को आरोपित आर्यन गुप्ता निवासी नागपुर (महाराष्ट्र), मोहम्मद फैज निवासी मोतीनगर रायपुर (छग) और मोहम्मद आमिर निवासी लैंडनगर नागपुर (महाराष्ट्र) को पकड़ लिया। एडीसीपी के मुताबिक ठगी की रकम निर्मल को-आपरेटिव बैंक और बैंक आफ महाराष्ट्र के खाते में गई थी। इस आधार पर आरोपितों को पकड़ा गया है। आर्यन ने पूछताछ में बताया उसने परिचित मोहम्मद फैज के इशारे पर खाता खुलवाया था। फैज ने आरोपित आमिर का नाम कबूला। आरोपितों को खाते खुलवाने के एवज में रुपये मिले थे। सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद आमिर सूरत (गुजरात) के मोहम्मद सोहेल से जुड़ा है। जबकि मोहम्मद सोहेल चंडीगढ़ (पंजाब) के मोहम्मद शोएब के संपर्क में है। शोएब भी बंटी नामक दलाल के संपर्क में है, जो ठग गिरोह के लिए बैंक खातों की सप्लाई करता है। अंतिम कड़ी दुबई में बैठा सरगना है, जो हवाला के जरिए रुपयों का लेनदेन करता है। चार गुना का झांसा देकर फर्जी एप इंस्टाल करवाया होटल व्यवसायी महेश थाहिरानी को शुरुआत में वाट्सएप पर लिंक भेजी गई थी। इसके बाद आरोपितों ने शेयर मार्केट में निवेश और निवेश की राशि चार गुना करने का झांसा देकर एमएस स्टाक मैक्स के नाम से एप इंस्टाल करवा लिया।
शातिर अपराधियों ने फर्जी तरीके से राशि दर्शाई और अलग-अलग किस्तों में चार करोड़ 85 लाख रुपये जमा करवा लिए। खाते में करीब 20 करोड़ जमा देखकर थाहिरानी ने रुपये निकालने की कोशिश की तो फर्जीवाड़े का पता चला।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 608 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 630 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 656 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 657 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 676 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 677 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 677 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 11 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 11 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 11 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 11 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 11 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले