मां के लिव-इन पार्टनर ने 14 साल की बेटी से किया रेप, 8 साल से साथ रह रहा था आरोपी
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 14 साल की लड़की के साथ उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने रेप की घटना को अंजाम दिया.
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 14 साल की लड़की के साथ उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में बुराड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं गाजियाबाद के लोनी निवासी 29 वर्षीय आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि महिला ने आठ साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था. शादी के बाद महिला के तीन बच्चे हुए. पति से अलग होने के बाद महिला गाजियाबाद के रहने वाले 29 साल के अंकित यादव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. अंकित यादव बस ड्राइवर है.
अस्पताल गई थी मां, उसी दौरान आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जो शिकायत मिली है, उसमें कहा गया है कि 23 जुलाई 2023 को महिला अस्पताल गई थी. वह अपने बच्चों को घर पर छोड़ गई थी. आरोप है कि इसी दौरान महिला के लिव-इन पार्टनर अंकित यादव ने महिला की 14 साल की बेटी के साथ रेप किया. इसी के साथ उसने पीड़िता को धमकी दी.
जब इस मामले में महिला को जानकारी हुई तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच के साथ ही काउंसलिंग कराई. पुलिस ने धारा 164 के तहत बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले