महंत से ठगकर 40 लाख रुपए डिजिटल करेंसी में बदले:इंदौर में भी बंटा पैसा; पुलिस को शक- मुख्य सरगना यहीं का
उज्जैन में रामकृष्ण मिशन आश्रम के महंत से ठगे गए 71 लाख में से 40 लाख रुपए आरोपियों ने फौरन डिजिटल करेंसी यूएसडीटी में बदल दिए। इसके बाद यह रकम बांट ली गई। इंदौर में भी इसका पैसा ट्रांसफर हुआ है।
उज्जैन में रामकृष्ण मिशन आश्रम के महंत से ठगे गए 71 लाख में से 40 लाख रुपए आरोपियों ने फौरन डिजिटल करेंसी यूएसडीटी में बदल दिए। इसके बाद यह रकम बांट ली गई। इंदौर में भी इसका पैसा ट्रांसफर हुआ है। पुलिस को शक है कि गिरोह का मुख्य सरगना इंदौर या फिर गुजरात का हो सकता है। इस केस में पुलिस ने इंदौर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पता चला है कि ठगी गई रकम बदमाशों ने बाइनेंस ऐप के जरिए डिजिटल करेंसी यूएसडीटी में बदली थी।
उनसे यह भी पता चला है कि वे वारदात करने के लिए शुक्रवार या शनिवार का दिन ही चुनते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि शनिवार – रविवार को बैंक में कामकाज बंद रहता है। पीड़ित पुलिस तक पहुंच भी जाए, लेकिन ठग चुकी रकम होल्ड नहीं करवा सके।
महंत को 18 घंटे बंधक रखा, आ गया था माइनर अटैक
रामकृष्ण मिशन आश्रम के महंत स्वामी प्रदीप्ता नंद दवे के साथ 12 नवंबर को वारदात हुई थी। 24 घंटे उन्हें बदमाशों ने डिजिटल अरेस्ट रखकर 71 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे। वे इतना डर गए थे कि उन्हें माइनर अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ था। आश्रम के कुछ लोगों के हिम्मत देने पर घटना के 18 दिन बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस ने 30 लाख 75 हजार रुपए होल्ड कराए
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पूरे नेक्सेस में एक दो नहीं, दो दर्जन से अधिक लोग काम करते हैं। इसमें वीडियो कॉल करने वाले से लेकर अकाउंट किराए पर देने वाले लोग शामिल होते हैं। घटना के बाद पुलिस ने बैंक में रखे 23 लाख और आरोपी के खाते से 9 लाख 75 हजार रुपए होल्ड करवा दिए थे।
एसपी के मुताबिक, 12 नवंबर को महंत ने दो अलग-अलग बैंक खातों में जैसे ही रकम ट्रांसफर की, बदमाशों ने 40 लाख रुपए डिजिटल करेंसी में बदले। इसके बाद यह रकम ऊपर से नीचे तक के सभी लोगों में बांट दी गई।
आरोपियों से पूछताछ जारी, बड़ा खुलासा संभव
महंत से ठगे गए रुपए यस बैंक के खाते से अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। 9,79,500 रुपए महेश फतेचंदानी के एसबीआई बैंक (शाखा पल्सिकार कॉलोनी, इंदौर) में ट्रांसफर हुए।
महेश का पता चलते ही थाना नानाखेड़ा पुलिस ने उसे, मयंक सेन और यश अग्रवाल को गिरफ्तार किया। इन्होंने बताया कि पैसे उन्होंने अकाउंट से निकालकर सतवीर राजपूत को दिए हैं। इसके बदले हर एक को कमीशन के 19 हजार 500 रुपए मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने सतवीर को भी गिरफ्तार किया। सतवीर भी बाकी तीनों की तरह इंदौर का रहने वाला है।
सतवीर ने बताया कि पैसा उसने विशाल और चेतन सिसोदिया को दिया था। विशाल, चेतन और इनके साथी ऑनलाइन धोखाधड़ी कर जुटाई रकम को बाइनेंस ऐप के वॉलेट पर यूएसडीटी करंसी में कन्वर्ट कर दूसरे आरोपियों को भेजते थे।
एसपी का कहना है कि आरोपी चेतन और विशाल के पकडे़ जाने के बाद मामले में बड़ा खुलासा संभव है। फिलहाल, पकड़ में आ चुके चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनकी 7 दिन की रिमांड मिली है।
बाइनेंस के मैनेजमेंट से भी जानकारी मांगी
एसपी ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट मामले में पूरा गिरोह काम करता है। कॉल करने वाले गिरोह में टॉप पॉजिशन पर बैठा होता है। इसके बाद वो दो लोगों को, ये दो चार को, चार को आठ और आठ से 16 लोगों तक जोड़ते जाते हैं। बाइनेंस के मैनेजमेंट से भी जानकरी मांगी है। विशाल से बड़ी लीड मिलने की संभावना है। इसके बाद मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सकता है। मुख्य आरोपी इंदौर या फिर गुजरात के होने की संभावना दिखाई दे रही है।
सीनियर सिटिजन बदमाशों के लिए सॉफ्ट टारगेट
एसपी ने बताया कि बदमाशों का सॉफ्ट टारगेट बुजुर्ग होते हैं। बाइनेंस ऐप से रुपए को तत्काल यूएसडीटी में कन्वर्ट कर लिया जाता है। इस वजह से बदमाश इसका ज्यादात इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए शुक्रवार या शनिवार का दिन खासतौर पर चुना जाता है, ताकि बैंक बंद होने की स्थिति में ट्रांसफर की गई राशि को फरियादी पुलिस के पास जाकर होल्ड नहीं करवा ले।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 5 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले