ज्वॉइन करने के बाद डीन एक हफ्ते के अवकाश पर:विदेश यात्रा के कारण डॉ. दलाल को सौंपा चार्ज; पूर्व प्रभारी डीन बोले मुझे जानकारी नहीं
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. वीपी पाण्डे ज्वॉइन करने के 24 घंटों बाद ही एक हफ्ते के अवकाश पर विदेश चले गए है। उन्होंने डीन का प्रभार डॉ. नीलेश दलाल (सुपरिटेंडेंट, एटीएच) को सौंपा है।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. वीपी पाण्डे ज्वॉइन करने के 24 घंटों बाद ही एक हफ्ते के अवकाश पर विदेश चले गए है। उन्होंने डीन का प्रभार डॉ. नीलेश दलाल (सुपरिटेंडेंट, एटीएच) को सौंपा है। दूसरी ओर पूर्व प्रभारी डीन डॉ. अशोक यादव शासन को अपनी आपत्ति दर्ज कराने के बाद अब शासन के आदेश के इंतजार में है। रोचक बात यह कि तत्कालीन डीन डॉ. संजय दीक्षित के रिटायर होने के 14 दिनों में डीन का प्रभार तीन बार बदला है।
गौरतलब है कि डॉ. पाण्डे ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को डीन का पदभार ग्रहण कर लिया था। उन्होंने कोर्ट में आपत्ति ली थी कि उनके स्थान पर उनसे जूनियर को डीन का प्रभार दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने सीधे पदभार ग्रहण कर लिया था। इसे लेकर प्रभारी डीन डॉ. यादव ने आपत्ति लेते हुए उन्होंने लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखा।
इसमें बताया कि डॉ. वीपी पांडे बिना शासन की स्वीकृति, आदेश और मेरे द्वारा चार्ज सौंपे बिना ही डीन की कुर्सी पर बैठकर काम करने लगे हैं। इस तरह से न सिर्फ डीन पद की गरिमा भंग हुई है बल्कि विवाद की स्थिति भी बन गई है। इस मामले में उन्होंने शासन से मार्गदर्शन मांगा है।
मामले में डॉ. यादव का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं। लेकिन, हर चीज की प्रक्रिया होती है। इसका पालन किया जाता है। कोर्ट ज्युडिशियरी है और एडमिनिस्ट्रेशन अलग होता है। सामान्यत: कोर्ट से आदेश होता है तो सरकार को भेजते हैं। फिर जो ओपिनियन आता है उसके बाद उस पर निर्णय लिया जाता है। कोर्ट भी ऐसा डायरेक्शन नही देती कि सीधे जाकर ज्वाइन करें।
चूंकि ऐसी कोई मामला होता है तो इसकी जानकारी शासन के संज्ञान में लाना और बताना जरूरी होता है। मैंने इसलिए लोक स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया।
डॉ. यादव का कहना है कि ऐसा भी नहीं है कि मैं शुक्रवार वहां चार्ज देने के लिए उपलब्ध नहीं था। डॉ. पाण्डे मेरे लिए सम्माननीय है। उनके आते ही मेरी फोन पर उनसे चर्चा हुई थी। मैंने कहा था कि मुझे आदेश दे दीजिए मैं इसे फॉरवर्ड कर देता हूं। सरकार जो भी आदेश दे चाहे टेलिफोनिक भी हो तो मान्य करूंगा।
बहरहाल, डॉ. यादव का कहना है मेरे पत्र के जवाब में शासन का जवाब अभी आया नहीं है। डॉ. पाण्डे के विदेश जाने की जानकारी भी मुझे नहीं है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले