मप्र।एटीएस ने अवैध हथियार बनाने वाले अंतर्राज्यीय नेटवर्क का किया खुलासा
अवैध आर्म्स फैक्ट्री पर दी दबिश, औजार, पिस्टल और सैकड़ों बैरल बरामद 20 मार्च। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों का कारोबार करने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
- अवैध आर्म्स फैक्ट्री पर दी दबिश, औजार, पिस्टल और सैकड़ों बैरल बरामद
20 मार्च। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों का कारोबार करने वालों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में एटीएस मप्र ने खरगोन जिले के गोगांवा थाना क्षेत्र के सिग्नूर में चल रही अवैध आर्म्स फैक्ट्री पर दबिश देकर अंतर्राज्यीय नेटवर्क का किया खुलासा किया है। मुखबिर से हथियारों के अवैध कारोबार के संबंध में मिली सूचना पर एटीएस मप्र ने 19 मार्च को खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के ग्राम सरवल देवला निवासी राहुल पिता नानूराम यादव को खंडवा व सिग्नूर निवासी गुरुबख्त पिता लाल सिंह पटवा सिकलीगर को खरगोन से पकड़ा। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर खरगोन के सिग्नूर में चल रही इस फैक्ट्री पर छापा मारा। इस फैक्ट्री से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के औजार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल, कम्पलीट पिस्टल और सैकड़ों बैरल बरामद की। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि उक्त बैरल सूरत से सप्लाई की जा रही थी। ऐसा पहली बार है कि, इतनी बड़ी संख्या में पिस्टल में उपयोग की जाने वाली अच्छी क्वालिटी की बैरल, अन्य कलपुर्जे एवं रॉ मटेरियल अन्तर्राज्यीय स्तर पर जब्त किए गए हैं।
सूरत से मंगवाया जा रहा कच्चा माल :-
एटीएस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रत्येक माह लगभग 500 से अधिक बैरल सूरत (गुजरात) से गुरुबख्त तक पहुंच रही थी। गुरुबख्त सिंह के अलावा अन्य अवैध हथियार निर्माताओं की जानकारी भी ज्ञात की जा रही है, जो सूरत अथवा अन्य क्षेत्रों से, अच्छी लेथ मशीनों से बनी पिस्टल में उपयोग की जाने वाली बैरल, अन्य कलपुर्जे एवं रॉ मटेरियल मंगा रहे हैं।
हथियार के सौदागरों की तलाश में जुटी पुलिस :-
पूर्व में गिरफ्तार अवैध हथियार निर्माताओं के सम्पर्क व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है, जो अन्य राज्यों से अच्छी लेथ मशीनों से तैयार बैरल एवं पिस्टल के पार्ट्स मंगा रहे हैं तथा पिस्टल के अन्य औजार अच्छी लेथ मशीनों के माध्यम से मध्यप्रदेश में तैयार कर असेम्बल किए जा रहे हैं। इस संबंध में थाना एटीएस/एसटीएफ, भोपाल में अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और मुख्य आरोपी राहुल यादव एवं गुरुबख्त सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
यह सामग्री की जब्त:-
सिग्नूर में चल रही इस अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर दबिश देकर एटीएस ने बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के औजार, मशीनें, बैरल, अन्य कलपुर्जे और रॉ मटेरियल जब्त किया है। एटीएस ने फैक्ट्री से पांच पिस्टल, दो अधबनी पिस्टल, आठ जिंदा राउंड, एक अधबनी बैरल, एक अधबनी अपर स्लाइड, चार फाइबर बट ग्रिप, 192 चेंबर बैरल, 96 शटर नाली चौकोर, एक आरी, एक ग्राइंडर, एक संडासी, एक कानस, एक छैनी, एक गोल कानस और लोहे की एक हथौड़ी जब्त की है।
धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर की प्रभावी कार्रवाई :-
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के धार, बड़वानी, खरगोन एवं बुरहानपुर जिलों के सिकलीगरों के सक्रिय 17 डेरों में सिकलीगरों द्वारा अवैध हथियारों का निर्माण एवं विक्रय का कार्य किया जा रहा है। एटीएस, मप्र द्वारा अवैध हथियार निर्माण एवं विक्रय करने वाले मध्यप्रदेश एवं बाहरी राज्यों के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त ऐसे अन्तर्राज्यीय आतंकी/उग्रवादी संगठनों तथा गिरोह, जो इन अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर किसी आतंकी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधि को कारित सकते हैं, उन पर भी एटीएस, मध्यप्रदेश द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 9 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले

