देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 15 बार पढ़ी गई

मध्य प्रदेश की चर्चित क्राइम स्टोरी : इंदौर में बिल्डिंग से कूदकर चार खुदकुशी, चारों लड़कियां, कारण अब भी नहीं हुआ साफ

इंदौर शहर में जून महीने में ही बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी करने की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक छात्रा और दो नौकरीपेशा शामिल हैं। इन घटनाओं ने शहर में इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठने लगे हैं।

Abhishek Raghuvanshi1 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर शहर में जून महीने में ही बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी करने की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक छात्रा और दो नौकरीपेशा शामिल हैं। इन घटनाओं ने शहर में इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठने लगे हैं। इधर पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई पुख्ता बात पता नहीं चली, जो खुदकुशी की वजह मानी जाए।
इंदौर शहर में बढ़ गए खुदकुशी के मामले।
ऊंची इमारत से कूदकर कर ली आत्महत्या।
सभी मामलों की पुलिस कर रही है जांच।

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की ऊंची-ऊंची इमारतें सुसाइड पाइंट बनते जा रही हैं। शहर जून महीने में ही ऊंची इमारतों से कूदकर जान देने के तीन मामले सामने आए हैं। इसके पहले अप्रैल में भी ऐसी घटना हुई थी।
इन घटनाओं ने शहर की इमारतों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी मामलों में एक बात समान है, वो यह कि खुदकुशी करने वालों में नौकरीपेशा महिलाएं और छात्राएं थीं। यहां पढ़‍िए खुदकुशी की चार घटनाएं, जो अब भी मध्य प्रदेश में चर्चा में हैं…

28 जून : ऑफिस की छत से कूदकर युवती दे दी जान
शहर के कनाड़‍िया इलाके की एक बिल्डिंग की छत से कूदकर 27 वर्षीय बुलबुल चंदेल ने खुदकुशी कर ली थी। वो इसी बिल्डिंग में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी। फोन पर बात करते हुए वो छत तक गई और अचानक उसने छलांग लगा दी। बुलबुल ने खुदकुशी क्यों कि यह अब भी सवाल है। पुलिस उसके फोन रिकार्ड की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार दो साल पहले ही बुलबुल का तलाक हुआ था। उनका यह भी आरोप है कि हो सकता है कि उसे कोई ब्लैकमेल कर रहा हो।

24 जून : बीसीएम हाइट्स बिल्डिंग से कूद गई प्रोजेक्ट मैनेजर
इंदौर में 24 जून को बीसीएम हाइट्स बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर 37 वर्षीय सुरभि जैन ने खुदकुशी कर ली थी। वह टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थी। खुदकुशी से पहले उसने पिता को मोबाइल पर मैसेज भेजकर “आय एम सॉरी” लिखा था। सुरभि का तलाक हो चुका था और वह पिता के साथ ही रहती थी। उसे ड्रिपेशन की समस्या भी थी, जिसका इलाज चल रहा था।

18 जून : सातवीं की छात्रा ने 14वीं मंजिल से लगाई छलांग
स्कूल के पहले दिन ही सातवीं की छात्रा 13 वर्षीय अंजलि यामयार ने अपोलो डीबी सिटी की 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। वह अपने पिता के साथ ही बस स्टॉप पर आई फिर उन्हें घर जाने का बोला। पिता के जाते ही वो टाउनशिप की दूसरी बिल्डिंग में गई और लिफ्ट से 14वीं मंजिल पर पहुंची। यहां स्कूल बैग रखने के बाद उसने छलांग लगा दी। पुलिस को जांच में उसका एक टेबलेट मिला है, साइबर एक्सपर्ट से उसका लॉक खुलवाने की कोशिश की जा रही है। भाई ने पूछताछ में बताया था कि वो घर में विवाद की वजह से वो डिप्रेस थी। दूसरी बार बयान लेने पर कहा कि उसे गेम की लत लग गई थी। यह भी सामने आया कि अंजलि अपनी फ्रेंड्स को बालकनी और ऊंचाई से ली तस्वीरें भेजती थी। इस मामले में अभी तक खुदकुशी का कारण नहीं पता चला है।

11 अप्रैल : पिनेकल ड्रीम्स के निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से कूदी
शहर के निपानिया स्थित पिनेकल ड्रीम्स के निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से कूदकर 24 वर्षीय छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली थी। वह बड़वानी जिले के रहने वाली थी और इंदौर में बीबीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
जांच में यह भी सामने आया था कि वो सोमेटाइजेशन नाम बीमारी से पीड़‍ित थी। हॉस्टल से बीमारी के इलाज की स्लिप भी पुलिस ने बरामद की थी। इसके बाद मोबाइल, दोस्त, स्वजन से जांच, लेकिन खुदकुशी करने का कोई पुख्ता कारण सामने नहीं आया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकातLifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 3 घंटे पहलेअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाईBusinessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 4 घंटे पहलेजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरीBusinessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 4 घंटे पहले93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 6 घंटे पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 8 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 13 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 13 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
इंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहलेअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑