न्यू ईयर जश्न से पहले पुलिस की सख्ती:पुलिस भी चौंक गई; वीकेंड में शराब पीकर गाड़ी चला रहे 700 पकड़ाए
न्यू ईयर के मद्देनजर कॉम्बिंग गश्त कर रही पुलिस ने 700 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। इनकी गाड़ियां भी जब्त कर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इतने अधिक वाहन जब्त करने से कई थाना परिसर भरा गए।

न्यू ईयर के मद्देनजर कॉम्बिंग गश्त कर रही पुलिस ने 700 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। इनकी गाड़ियां भी जब्त कर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इतने अधिक वाहन जब्त करने से कई थाना परिसर भरा गए।
लंबे समय से हर शनिवार को शहर के चौराहों पर चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच हो रही है। इसी क्रम में शनिवार रात पुलिस ने 700 वाहन जब्त कर कीर्तिमान रच दिया। इनके चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे।
एक ही रात में इतने वाहन जब्त किए जाने से लसूड़िया थाना, अन्नपूर्णा, एमआईजी, गांधी नगर सहित कई थानों के परिसर भरा गए। इससे पहले एक ही रात में शराब पीकर गाड़ी चलाते 300 लोगों को पकड़ा था। पुलिस की कार्रवाई अभी लगातार जारी रहेगी।
लसूड़िया क्षेत्र में 28 को गिरफ्तार कर बस से ले गई पुलिस
लसूड़िया क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के चाकूबाज, ड्रग पैडलर, गुंडे-बदमाश और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर 28 व्यक्तियों पर धारा 170, 126 बीएनएसएस की कार्रवाई की गई। आकाश पिता राजू लहरी निवासी निरंजनपुर नई बस्ती को जिलाबदर किया था। इस दौरान वह शहर में घूमता मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी आरोपियों को एक साथ बस में बैठाकर थाने लाया गया।
घरों पर भी दो हजार की जांच
रात में ही 2 हजार संदिग्ध लोगों की घरों पर जाकर भी जांच की गई। 1195 पर कार्रवाई की गई। इसमें 339 वारंट, जिसमें स्थायी गिरफ्तारी, जमानती और समंस शामिल हैं। धारा 170 के तहत 43 लोगों, 129 के तहत 20 लोगों, 126-बी/135 (3) के तहत 90 लोगों, 141-1-ख के तहत दो लोगों पर कार्रवाई की गई। 155 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
सख्त हिदायत दी गई
पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के 290 लोगों की जांच की। इसमें 93 चोर, 49 लुटेरे, 139 चाकूबाज, 17 ड्रग पैडलर्स, 157 निगरानीशुदा अपराधी, 41 जिलाबदर और रासुका के अपराधी हैं। महिला संबंधी अपराध, तोड़फोड़ में शामिल रहे मुलजिमों के घर भी पुलिस पहुंची। उन्हें अपराध न करने की सख्त हिदायत दी गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 1 घंटा पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 2 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 2 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 3 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 6 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले