दिल्ली में आशियाने का सपना होगा पूरा! करीब 40 हजार फ्लैट्स के लिए 19 अगस्त से आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की तीनों नई आवासीय योजनाओं में सम्मिलित फ्लैटों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की तीनों नई आवासीय योजनाओं में सम्मिलित फ्लैटों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। तीनों योजनाओं से जुड़ी सारी जानकारी 19 अगस्त से ही डीडीए की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी। आवेदकों को सभी जगह सैंपल फ्लैट देखने का अवसर भी मिलेगा।
मालूम हो कि मंगलवार को ही डीडीए की बोर्ड बैठक में एलजी वीके सक्सेना ने इन तीनों योजनाओं को स्वीकृति दी थी। इन योजनाओं में हर वर्ग के लिए कुल करीब 39,673 फ्लैट शामिल हैं।
तीनों आवास योजनाओं का विवरण
1. डीडीए सस्ता घर आवास योजना 2024 : कम आय वर्ग की किफायती आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह योजना पहले आओ पहले पाओ (एफसीएफएस) के जरिये रामगढ़ कॉलोनी, सिरसपुर, लोकनायक पुरम, रोहिणी और नरेला में रियायती दरों पर एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस फ्लैट ऑफर करेगी। इस योजना के तहत करीब 34000 फ्लैटों की पेशकश की जाएगी जिनकी शुरुआती कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये होगी।
2. डीडीए सामान्य आवास योजना 2024 : इस योजना के तहत जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला जैसे विभिन्न इलाकों में एचआइजी, एमआइजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस सहित सभी श्रेणियों के फ्लैट बिना किसी मूल्य वृद्धि के 2023 की कीमतों पर पेश किए जाएंगे। फ्लैटों की शुरुआती कीमत लगभग 29 लाख रुपये है। योजना के तहत लगभग 5400 फ्लैटों की पेशकश की जाएगी।
3. डीडीए द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 : यह योजना ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से द्वारका के सेक्टर 14, 16बी और 19बी में एमआइजी, एचआइजी और उच्च श्रेणी के फ्लैटों की पेशकश करेगी। इससे लोगों को द्वारका के पाश इलाके में घर खरीदने का अवसर मिलेगा। योजना के तहत करीब 173 फ्लैट की पेशकश की जा रही है, जिनकी शुरुआती कीमत 1.28 करोड़ रुपये होगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले