तीन लड़के, चाकू से हत्या, फिर घसीटा… पुलिस की नजर पड़ी तो लाश छोड़ भागे, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात
राजधानी दिल्ली में पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो लाश को ठिकाने लगाने जा रहे थे. दरअसल, पुलिस गश्त पर मौजूद थी. उसी दौरान आरोपी बदरपुर इलाके में हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने जा रहे थे.
राजधानी दिल्ली में पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो लाश को ठिकाने लगाने जा रहे थे. दरअसल, पुलिस गश्त पर मौजूद थी. उसी दौरान आरोपी बदरपुर इलाके में हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने जा रहे थे. पुलिस को भनक लगी तो तुरंत पीछा कर आरोपियों को धर दबोचा. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.
पुलिस के मुताबिक, बदरपुर इलाके में नहर के पास तीन युवक एक बॉडी को घसीटकर ले जा रहे थे. जब पुलिस की उन पर नजर पड़ी तो वह तीनों भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया.
इस घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से आरोपी कत्ल के बाद बॉडी को घसीटते हुए लेकर जा रहे हैं. जब आरोपियों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वह लाश को छोड़कर भागने लगे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा करना शुरू कर दिया. इसी बीच पुलिस ने मौके पर कंट्रोल रूम में भी कॉल करके और पुलिस फोर्स मंगवा ली.
पुलिस युवक को लेकर पहुंची अस्पताल, डॉक्टर ने मृत बताया
पुलिस की एक टीम उस युवक को लेकर एम्स पहुंची, जिसे आरोपी घसीट रहे थे. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने जब उसकी शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान 22 साल के गौरव के रूप में हुई है. आरोपियों ने गौरव की हत्या चाकू मारकर की थी.
मंगलवार की देर चाकू मारकर की युवक की हत्या
पुलिस का कहना है कि यह वारदात मंगलवार की देर रात साउथ ईस्ट दिल्ली के बदरपुर इलाके में हुई है. यहां गौरव की हत्या के बाद अरमान और दो नाबालिग उसकी लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से उसे घसीटकर ले जा रहे थे. पुलिस ने पीछा किया तो तीनों भागने लगे.
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को वारदात के बारे में क्या बताया?
पूछताछ में आरोपी अरमान ने पुलिस को बताया कि वह लोग एक साथ बैठे थे, तभी किसी बात पर गौरव से उन सबका झगड़ा हो गया. इसके बाद तीनों ने मिलकर चाकू मारकर गौरव की हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी, इसी बीच पुलिस की नजर पड़ गई और उन्हें पकड़ लिया

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले