देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

केजरीवाल को चौथा समन जारी कर सकता है ईडी, सीएम की गिरफ्तारी पर आप और भाजपा में वार-पलटवार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस पत्र की समीक्षा कर रहा है, जिसमें उन्होंने एजेंसी के समक्ष पेश होने से इन्कार कर दिया है।

Abhishek Raghuvanshi5 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस पत्र की समीक्षा कर रहा है, जिसमें उन्होंने एजेंसी के समक्ष पेश होने से इन्कार कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में पेश होने के लिए उन्हें चौथा समन भेजा जा सकता है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने एक दिन पहले ईडी के समक्ष पेश होने से इन्कार करते हुए कहा था कि एजेंसी का दृष्टिकोण कानून, समानता या न्याय की कसौटी पर खरा नहीं उतरता है। सूत्रों ने कहा कि समन को अवैध बताने के उनके आरोपों को खारिज करते हुए एजेंसी नया समन भेज सकती है।  

गिरफ्तार कर चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है भाजपा
आबकारी मामले में ईडी के समन पर मचे सियासी घमासान के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद मोर्चा संभाला है। मुख्यमंत्री का दावा है कि इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। ईडी को अभी तक सुबूत नहीं मिले हैं, जबकि पिछले दो साल से शराब घोटाले की चर्चा हो रही है और जांच एजेंसी कई रेड मार चुकी है। 

केजरीवाल का आरोप है कि फर्जी मामले में जांच एजेंसी ने आप के कई नेताओं को जेल में डाल रखा है। अब भाजपा पूछताछ के बहाने उनको भी गिरफ्तार कराना चाहती है। उसका मकसद आप के लोकसभा चुनाव प्रचार को रोकना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी संपत्ति ईमानदारी है। झूठे आरोप व फर्जी समन भेजकर ईमानदारी पर चोट की जा रही है। 

ईडी के समन को गैर-कानूनी बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने ईडी से कुछ सवाल पूछे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसका सीधा मतलब है कि जांच एजेंसी के पास शराब घोटाले का कोई पुख्ता सुबूत नहीं है। एजेंसी का समन गैर-कानूनी है। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या उनको गैर-कानूनी समन का पालन करना चाहिए, अगर कानूनी रूप से सही समन आएगा, तो वह पूरा सहयोग करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और जांच एजेंसी का मकसद मामले में कोई जांच करना नहीं है, बल्कि वह पूछताछ के बहाने उनको गिरफ्तार करना चाहती है। इससे आप का लोकसभा चुनाव प्रचार रोका जा सकेगा, तभी चुनाव से पहले उनको समन भेजा है, जबकि इस जांच को चलते हुए दो साल हो चुके हैं। सीबीआई ने उनको आठ महीने पहले बुलाया था और वह सीबीआई में गए थे और उनके सारे जवाब भी दिए थे।

कहा- जो नेता भाजपा में नहीं जाता, वह जेल जाता है
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा आज भ्रष्टाचारियों को नहीं पकड़ रही है, बल्कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल करवा रही है। कई मामलों में ईडी या सीबीआई की जांच का सामना करने व गंभीर आरोप लगे नेताओं के भाजपा में शामिल होते ही उनके सारे मामले बंद कर दिए गए या ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं। जो नेता भाजपा में नहीं जाता है, वह जेल जाता है। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह  इसलिए जेल में नहीं हैं कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है, बल्कि वह भाजपा में शामिल होने से इन्कार करने के कारण जेल में बंद हैं। 

भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है आप व केजरीवाल : अनुराग
 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईमानदारी के चैंपियन होने का दावा करके सत्ता में आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी अब भ्रष्टाचार का दूसरा नाम बन चुके हैं। 

ठाकुर की यह टिप्पणी केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिकों में नकली दवाओं की आपूर्ति के मामलों की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद आई है। यह सिफारिश दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से की गई है। ईडी की ओर से जारी समन को नजरअंदाज करने के बाद भाजपा ने केजरीवाल पर हमले तेज कर दिए हैं। ईडी ने उन्हें आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था।

ठाकुर ने कहा, दिल्ली सरकार में एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। उनकी ओर से ईमानदारी का प्रमाण पत्र पाए हुए उपमुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद सलाखों के पीछे हैं। उन्हें अदालतों से जमानत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा, पहले नकली दवा घोटाला सामने आया और अब फर्जी टेस्टिंग घोटाला सामने आ रहा है। उन्होंने लोगों के जीवन पर सीधा हमला किया है। यह पूरी की पूरी सरकार फर्जी है। ठाकुर ने केजरीवाल अराजकता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और सांविधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल क्या अब जांच की क्रिया भी तय करेंगे, क्या वह तय करेंगे कि ईडी का समन कैसा होना चाहिए। सचदेवा के मुताबिक, यह समन भाजपा ने नहीं भेजा है, यह उनके भ्रष्टाचार का नतीजा है। इसमें केजरीवाल का जेल जाना तय है। सचदेवा ने कहा कि नवंबर 2023 से अब तक केजरीवाल को ईडी ने तीन बार समन भेजा है, लेकिन तीनों बार वह बहाने बनाकर बचते रहे हैं। जांच से कब तक बचेंगे, उन्हें इस जांच के लिए ईडी के सामने आना ही पड़ेगा।

केजरीवाल ने दवा-दारू दोनों में घोटाले किए : सुधांशु 
ईडी के समक्ष केजरीवाल के पेश नहीं होने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इसका सीधा अर्थ है शराब घोटाले में उनकी संलिप्तता है। कट्टर ईमानदारी के स्वघोषित भारत रत्न विभूषित केजरीवाल ने दवा एवं दारू दोनों में ही घोटाले कर दिखाए। अभी तक केवल शराब घोटाला था, अब मोहल्ला क्लिनिक घोटाला भी सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपश्यना ध्यान से लेकर चुनाव प्रचार तक के सभी नाटकों के बीच उपराज्यपाल की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश करने से एक ईमानदार (नेता) का चरित्र पूरी तरह बर्बाद हो गया है। 

गुजरात दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के मामले में ईडी की कार्रवाई पर सस्पेंस और राजधानी में मचे सियासी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। वह लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए छह, सात और आठ जनवरी को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वहां वह कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करेंगे। 

आप के अनुसार, अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे के दौरान पार्टी विधायक चैतर बसावा से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनके परिवार से भी मिलने कार्यक्रम है। चैतर वसावा वनकर्मियों को धमकाने के मामले में जेल में बंद हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 646 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 654 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहले
↑