इंदौर से पकड़ाया चोरी का सोना गलाने वाला युवक:CG पुलिस ने 50 लाख के सोने-चांदी के साथ पकड़ा; दुर्ग में डकैती कर लाए थे
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने चोर-डकैत गिरोह से सोना लेकर गलाने वाले युवक राजेंद्र कटार (22) को इंदौर से गिरफ्तार किया है। वह आलीराजपुर का निवासी है। अभी राजाबाग इंदौर में रह रहा था।
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने चोर-डकैत गिरोह से सोना लेकर गलाने वाले युवक राजेंद्र कटार (22) को इंदौर से गिरफ्तार किया है। वह आलीराजपुर का निवासी है। अभी राजाबाग इंदौर में रह रहा था। उसके पास से 50 लाख के सोने-चांदी की सिल्ली बरामद हुई है। इसमें 600 ग्राम सोना और 340 ग्राम चांदी है। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने सोमवार को ये कार्रवाई की। पुलिस को एक सोना गलाने की मशीन भी मिली है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इंदौर के व्यापारी कपिल जैन के लिए काम करता है। वह उसे 500 रुपए रोज देता है।
आरोपी ने बताया कि कपिल ने ही उसे सोना-चांदी गलाने की मशीनें दी हैं। इन्हीं मशीनों में उसने दुर्ग से डकैती कर लाया गया सोना गलाया था। कार्रवाई से पहले एक अन्य आरोपी आशीष पटलिया फरार हो गया।
राजेंद्र ने बताया कि किस तरह चलता है सिंडिकेट
पूछताछ में राजेंद्र कटार ने पुलिस ने को बताया कि, आशीष पाटलिया कपिल जैन का एजेंट है। वो उसी के लिए काम करता है। भंगुडावर, जगदीश मोहनिया, भूरसिंह दीपक सेंगर, अनिल चौहान, अनिल बघेल, गणपत डावर और अन्य साथ चोरी-डकैती करते हैं। इसके बाद सोने-चांदी के जेवरों को कपिल जैन तक पहुंचाया जाता है।
कपिल के कहने पर गहनों को गलाकर उसकी सिल्ली बनाई जाती थी। आरोपी राजेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने आशीष पटलिया के छुपने वाले संभावित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान टीम धार के अमझेरा गांव भी पहुंची। लेकिन, आरोपी वहां से भाग निकला।
परिवार को बंधक बनाकर जून में हुई थी डकैती
दरअसल, दुर्ग में 8 जून 2024 को गनियारी रोड रसमड़ा निवासी दिलीप टिंबर ने FIR दर्ज कराई। जिसमें बताया कि 5 डकैतों ने उन्हें और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर 35 तोला सोना चुरा लिया है। इसके अलावा दुर्ग में एक अन्य चोरी की घटना हुई थी। दोनों मामलों में करीब 60 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हुई थी।
आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने पहले 3 आरोपी जगदीश उर्फ काला भाया, भंगूडावर तथा नूरसिंह चौहान को धार से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी दीपक सेंगर, अनिल चौहान, अनिल बघेल, गणपत हावर की तलाश की जा रही थी।
इस बीच पता चला कि चोरी डकैती के दोनों मामलों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे चोरी और लूट का सोना राजेंद्र कटार को देते थे। वह आलीराजपुर के ही आशीष पटलिया के साथ इंदौर के व्यापारी कपिल जैन को गला हुआ सोना देता था।
आरोपियों का इंदौर और आलीराजपुर कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की टीम ने इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी के नजदीक करीब 4 महीने तक राजा बाग में डेरा डाला और यहां से धार, अमझेरा, अलीराजपुर और झाबुआ में जाकर आरोपियों की सर्चिंग की।
एसआईटी का किया था गठन
दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले में एसआईटी का गठन किया गया था। जांच में पता चला कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। यह गिरोह मध्यप्रदेश के धार जिले से हैं। जिसके बाद एक टीम को धार, झाबुआ और अलीराजपुर जिले में कैंप कराया गया। डकैती करने वालों का एक गिरोह का सुराग मिला। इनका माल व्यापारी कपिल जैन खरीदता है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल जैन और आशीष पटलिया अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी स्थित राजा बाग में रहते हैं। पुलिस ने जब इनके घर पर छापा मारा तो कपिल जैन और आशीष पटलिया भाग गए। जबकि राजेंद्र कटार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गिरोह में ये आरोपी हैं शामिल
दुर्ग में चोरी और डकैती से काफी सोने-चांदी के गहने मिले थे। इसे आशीष पटलिया ने कपिल जैन को बेचा था। पुलिस ने जब कपिल और आशीष के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि आशीष गुरू-नानक कॉलोनी राजाबाग इंदौर में छिपकर रह रहा है। एसपी ने क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक को एसीसीयू की टीम के साथ वहां भेजा। नायक और उनकी टीम आशीष के घर तक पहुंची।
आशीष भागा, राजेंद्र पकड़ाया
आरोपियों से पुलिस ने कहा कि, यहां एक मेला लगने वाला है। जिसमें वो भी आएंगे। इसलिए एक महीने के लिए किराए से मकान चाहिए। इससे पहले की पुलिस आशीष को पकड़ पाती वो भाग गया। लेकिन उसका साथी राजेंद्र कटार को पुलिस ने धर दबोचा।
दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया
आशीष पटलिया की इंदौर के थानों और पुलिस वालों से अच्छी पकड़ है। दुर्ग पुलिस उसके बारे में थाने पूछताछ करने पहुंची थी। किसी ने टीम के लोगों की फोटो खींचकर आशीष को भेज दिया और बता दिया कि दुर्ग पुलिस उन लोगों को खोज रही है। इसलिए टीम के पहुंचते ही वह भाग गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 17 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 7 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 7 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले