इंदौर के पटेल ब्रिज के पास नौ दुकानों में लगी आग, दो बाइक व आटो रिक्शा जला
दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। दुकानदारों ने लगाया घासलेट और पेट्रोल की अवैध बिक्री का आरोप। इंदौर। पटेल ब्रिज के पास शनिवार शाम दुकानों में आग लग गई।
दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। दुकानदारों ने लगाया घासलेट और पेट्रोल की अवैध बिक्री का आरोप।
इंदौर। पटेल ब्रिज के पास शनिवार शाम दुकानों में आग लग गई। दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ होने से आग बेकाबू हुई और नौ दुकानों को चपेट में ले लिया। बसों के कारण दमकलकर्मियों को पहुंचने में मशक्कत करना पड़ी। दुकान संचालकों का आरोप है कि जिस जगह से शुरुआत हुई वहां अवैध घासलेट और पेट्रोल बिकता है। बाइक और आटो रिक्शा भी जला है। आटो रिक्शा चालक बचत के लालच में घासलेट व पेट्रोल लेने आते थे।
अग्निकांड देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना शनिवार शाम करीब 4.15 बजे की है। पटेल ब्रिज स्थित पटेल प्रतिमा के समीप लोहे की चद्दरों से बने आटो पार्ट्स, गैरेज, वायरिंग और स्प्रे पेंट की कई दुकानें हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले राजेश की दुकान सांवरिया आइल में आग लगी। दुकान में आइल, लुब्रिकेंट, स्प्रे पेंट सहित अन्य तरह का ज्वलनशील पदार्थ रखा था। इस कारण आग भड़की और श्रीनाथ यादव ट्रैवल्स के आफिस को चपेट में लिया।
मौके पर अग्निशमन यंत्र और पानी की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण कुछ ही पलों में आग ने विशाल एवरफ्रेश, इंदौर इंजीनियरिंग वर्क्स, आनर आटो पार्ट्स, अशोक विकास ट्रैवल्स, रायल इलेक्ट्रिकल्स, रजत इलेक्ट्रिकल्स और जनता आटो पार्ट्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया।
बसों के कारण फंसे दमकलकर्मी
दमकलकर्मी पहुंचे लेकिन सरवटे बस स्टैंड से देवास की तरफ जाने वाली बसों के कारण जाम में फंस गए। दमकलकर्मी काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचे। जिस वक्त आग लगी, पुलिस अफसर फ्लैग मार्च निकालने रानी सराय स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे। संयोगितागंज एसीपी तुषार सिंह और छोटी ग्वालटोली टीआइ उमेश यादव मौके पर पहुंच गए।
जहरीले धुएं और लोहे की चद्दरों से आई मुश्किल
दुकानें लोहे की चद्दरों से बनी हुई हैं। उनके पीछे रेलवे कार्यालय है। आटो पार्ट्स और आइल होने के कारण पूरे क्षेत्र में काला और जहरीला धुआं फैल गया। दो दुकानों में ताला लगा हुआ था। दमकलकर्मी चद्दर गर्म होने के कारण ऊपर भी नहीं जा सके। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दो बाइक और एक आटो रिक्शा भी पूरी तरह जल गया। टीआइ के मुताबिक, ज्वलनशील पदार्थ होने की जानकारी है। घासलेट और पेट्रोल बिकने की पुष्टि नहीं हुई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 घंटा पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 8 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले