देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

आरोपी सौरभ शर्मा की मां ने भाजपा विधायक के बारे में दिया बड़ा बयान

मैं बेहद दुखी हूं। विधायक ने मेरे चरित्र पर उंगली उठाई है। मेरे बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। वे खुद अपना डीएनए टेस्ट कराएं, किसकी औलाद हैं।

Abhishek Raghuvanshi31 दिसंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मैं बेहद दुखी हूं। विधायक ने मेरे चरित्र पर उंगली उठाई है। मेरे बेटे का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। वे खुद अपना डीएनए टेस्ट कराएं, किसकी औलाद हैं।

ये कहना है भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा का। वे शिवपुरी के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर जवाब दे रही थीं।

उमा शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘विधायक प्रीतम लोधी को कोर्ट तक घसीटूंगी। मानहानि का केस करूंगी, छोड़ूंगी नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘प्रीतम लोधी जनता के प्रतिनिधि हैं, इतनी गंदी बात कह रहे हैं, कितनी मां-बहनों ने इन्हें वोट दिया, इन्हें गंदी बात करने में शर्म नहीं आती।’

विधायक प्रीतम लोधी ने पूर्व विधायक केपी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा था-

हाल ही में जब्त हुआ ‘कुबेर का खजाना’ पूर्व विधायक से जुड़ा हो सकता है। सौरभ शर्मा उनके दत्तक पुत्र हैं। इसकी डीएनए जांच करा ली जाए।

कहां हैं लाड़ली बहना-लाड़ली बहना करने वाले लोग
उमा ने कहा, ‘सौरभ का मुद्दा अलग है। मेरे कैरेक्टर से इसका क्या लेना देना? प्रीतम लोधी की राजनीति घटिया स्तर तक जा चुकी है। भारतीय जनता पार्टी वाले लाड़ली बहना-लाड़ली बहना करते हैं, कहां हैं वे सारे लोग? मैं क्या किसी की बहन-बेटी नहीं हूं? मेरे साथ जिस आदमी पर उंगली उठा रहे हैं, उन्हें जानती तक नहीं। एक मुद्दा था, इसे आप घर तक घसीट रहे हो, इतनी गंदी राजनीति।’

बेटे के पास हर जवाब, बताएगा- पैसा किसका है
सौरभ शर्मा, उसके सहयोगियों के पास मिली करोड़ों की संपत्ति पर उमा का कहना है, ‘साबित तो होने दो कि किसका पैसा है, बेटे को आने तो दो, केस कोर्ट में जाने दो। दूसरों से क्यों जवाब मांगते फिर रहे, तसल्ली नहीं है। सारी एजेंसियां जांच कर रही हैं। मुझे सभी पर भरोसा है। मेरे बेटे के पास सभी चीजों के जवाब हैं। वो कोई गलत काम नहीं कर सकता। उसे फंसाया जा रहा है। वह आकर जवाब देगा। बस इस पर राजनीति न की जाए।’

लोग किसी भी स्तर पर जा सकते हैं, इसीलिए बेटे की सुरक्षा मांगी
उमा ने कहा, ‘मेरे घर के फोन टैप हो रहे हैं। बेटे की सुरक्षा के लिए डरी हुई हूं। हाईप्रोफाइल मामला बनाकर सौरभ से जोड़ दिया है। प्रीतम लोधी के बयान से क्या साबित होता है। लोग इतने घटिया स्तर पर जा सकते हैं, तो वे किसी भी स्तर पर जा सकते हैं, इसीलिए मैंने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ईडी को सौरभ के यहां मिली 23 करोड़ की प्रॉपर्टी:9 दिन में 3 एजेंसियों की कार्रवाई; अब तक 93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद

भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां से ईडी को 23 करोड़ की संपत्ति मिली है। सौरभ शर्मा के ठिकानों पर 9 दिन में तीन एजेंसियां ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग ने छापे मारे। कार्रवाई के दौरान अब तक उसके पास 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी मिली है। इनमें कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी शामिल हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकातLifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 2 घंटे पहलेअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाईBusinessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 3 घंटे पहलेजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरीBusinessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 4 घंटे पहले93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 5 घंटे पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 13 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 13 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 13 घंटे पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 5 दिन पहले
इंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहलेअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑