PM मोदी ने स्वीकारा UAE के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन का न्योता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबुधाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबुधाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि अबू धावी में 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन समारोह होगा बीएपीएस के स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने प्रधानमंत्री मोदी को मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया था और प्रधानमंत्री मोदी ने इस न्योते को स्वीकार किया है।
बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2024 को अबु धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के लिए तैयार हैं। बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने विनम्रतापूर्वक निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
PM आवास पर हुई मुलाकात
बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर तकरीबन एक घंटे लंबी अनौपचारिक बातचीत हुई बीएपीएस के स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहारिदास ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को शॉल और माला पहनाकर मंदिर का उद्घाटन करने का निमंत्रण सौंपा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया।सनद रहे कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में यूएई दौरे के बीच ‘बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर’ की नींव रखी थी और अब उद्घाटन के लिए मंदिर बनकर तैयार हो गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले