64 वर्ष बाद वही तिथि, वही नक्षत्र में नवनिर्मित मंदिर में विराजीं मां अन्नपूर्णा
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने किया लोकार्पण, महामंडलेश्वर ने मूर्तियों के हृदय स्थल को अंगूठे से छूकर किया नामकरण।
- आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने किया लोकार्पण, महामंडलेश्वर ने मूर्तियों के हृदय स्थल को अंगूठे से छूकर किया नामकरण।
इंदौर के इतिहास में आस्था और अध्यात्म का नया अध्याय शुक्रवार को उस वक्त जुड़ गया, जब संतों ने 64 वर्ष बाद उसी तिथि, उसी नक्षत्र में उसी परिसर में मां अन्नपूर्णा, महाकाली और महासरस्वती के साथ श्रीगणेश, हनुमानजी और महादेव को भिक्षा देती हुई मां पार्वती की मूर्तियों में मंत्रों के साथ चैतन्यता प्रदान की। वर्ष 1959 में महामंडलेश्वर स्वामी प्रभानंद गिरि ने माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र में जब मां अन्नपूर्णा के साथ अन्य देवियों की स्थापना की थी, उसी संयोग में एक बार फिर यह अनुष्ठान हुआ।
\इस मौके पर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि, जूना पीठाधीश आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, श्रीविद्याधाम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, अण्णा महाराज सहित कई साधु-संत उपस्थित थे। मंत्रोच्चार से गूंजते मंदिर में स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बारी-बारी से मूर्तियों के हृदय स्थल को अंगूठे से छूआ और उनका नामकरण किया। पूरा मंदिर जयघोष से गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर मूर्ति को दर्पण दिखाया गया।
भगवान की मूर्तियों को दिया नाम
ब्रह्म मूहुर्त में यजमानों ने अपने आभूषण तक उतारकर मूर्तियों की स्थापना वेदी के नीचे डाल दिए। वहीं दोपहर 11.30 बजे अभिजित मुहूर्त में हुई प्राण प्रतिष्ठा विधि के समय मुख्य द्वार पर शहनाई वादन ने मंगलबेला को सुरीला बना दिया। आतिशबाजी कर भक्तों ने प्रसन्नता का प्रमाण दिया। ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। शाम को मंदिर के लोकार्पण के बाद भक्तों को दर्शन का मौका मिला। यहां स्थापित गणेशजी की मूर्ति को सिद्धिविनायक और हनुमानजी की मूर्ति को संकटमोचन नाम दिया गया। बाहर स्थापित मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति को गौरीशंकर नाम दिया गया। अंत में देवी-देवताओं को मुख्य यजमान विनोद नीना अग्रवाल ने दर्पण दिखाया। अनुष्ठान आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में हुआ।
इस तरह हुई स्थापना
गुरुवार शाम शैयाधिवास के बाद शुक्रवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में इन मूर्तियों को यथास्थान पर स्थापित किया गया। स्थापना की विधि स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि ने कराई। इस दौरान जिस वेदी पर मूर्तियां स्थापित होनी थीं, उनके नीचे स्वर्ण, रजत, रत्न आदि डाले जाने थे। इस दौरान यजमानों ने अपने आभूषण उतारकर अर्पित कर दिए। वेदी को मजबूती प्रदान करने का कार्य वास्तुविद सत्यप्रकाश राजपूत ने किया। यह क्रिया सुबह 5 बजे से 6 बजे तक जारी रही। इसके बाद 11.30 बजे अभिजित मुहूर्त में महामंडलेश्वर ने गर्भगृह में प्रवेश किया।
हृदय पर अंगूठे का स्पर्श कराकर की प्राण प्रतिष्ठा
अन्नपूर्णा पाठशाला के पं. किशोर जोशी वैदिक ने बताया कि गणपतिजी के स्मरण के बाद प्राण प्रतिष्ठा के लिए संकल्प लिया। फिर बीजमंत्रों द्वारा स्थापना की गई। इसके बाद शरीर की सभी इंद्रियों का मंत्रों के माध्यम से स्मरण करते हुए ओम का 15 बार उच्चारण किया गया। बाद में हृदय पर अंगूठे का स्पर्श कराकर प्राण प्रतिष्ठा की गई। गर्भगृह के बाहर विराजित हनुमानजी और गणेशजी का भी पूजन किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 12 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले