‘हिंदू धर्म में तड़प कर मर जाओगे’ बोल कर धर्मांतरण कराने वाला हिरासत में
खुड़ैल क्षेत्र में हिंदुओं को ईसाई बनाने की एक और साजिश, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोपित को पकड़ा। खुड़ैल क्षेत्र में धर्मांतरण के एक और षड्यंत्र का राजफाश हुआ है।
- खुड़ैल क्षेत्र में हिंदुओं को ईसाई बनाने की एक और साजिश, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोपित को पकड़ा।
खुड़ैल क्षेत्र में धर्मांतरण के एक और षड्यंत्र का राजफाश हुआ है। पुलिस ने राहुल बरगुंडा नामक युवक को पकड़ा, जो स्वयं ईसाई बन चुका है। वह गरीब-अशिक्षित हिंदुओं को बरगला रहा था। ग्रामीण इलाकों में भीड़ एकत्र कर लोगों से कहा कि हिंदू धर्म में विश्वास रखा तो तड़प-तड़प कर मर जाओगे। यीशु की शरण में आ जाओ। यीशु ने आपके लिए स्वर्ग की सीढ़ी भेजी है। इसी बीच हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और राहुल को पकड़ लिया। 5 मार्च को भी इसी क्षेत्र से क्रिस नार्मन बेबर्ता को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवतसिंह विरदे के अनुसार ग्राम कंपेल स्थित दशहरा मैदान की है। पुलिस ने ग्रामीण रोहित गोपाल कनोसिया की शिकायत पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे राहुल पुत्र राजू बरगुंडा निवासी गोल सेलानी (खंडवा) कंपेल में रहने वाले संदीप के घर महिलाओं और बच्चों का ब्रेनवाश कर रहा था। उसके पास बाइबल पुस्तक थी।
राहुल ने महिलाओं से हिंदू धर्म के संबंध में अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। हिंदू देवी-देवताओं का भी अपमान किया। प्रभु यीशु ही सत्य है। उनकी शरण में आ जाओ। वरना तड़प-तड़प कर मर जाओगे। बहुत सारी बीमारियां आने वाली हैं। यीशु का संदेश है कि सब हिंदू धर्म त्याग कर उनकी शरण में आ जाओ। यीशु ने आप सब के लिए स्वर्ग की सीढ़ी भेजी है।
उसने प्रति परिवार को एक एक लाख रुपये नकद और बच्चों को मिशनरी स्कूल में निश्शुल्क पढ़ाई, मुफ्त इलाज का प्रलोभन दिया।
हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी और साधु संतों को अपमानजनक भाषा से संबोधित करने पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े संदीप पटेल, जीवन पटेल, भरत शर्मा, चंद्रशेखर निमाणी आदि वहां पहुंचे और राहुल को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और राहुल को हिरासत में लिया। टीआइ अजय गुर्जर के अनुसार राहुल हिंदू से ईसाई बना है। वह ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा है। उसके मतांतरण में किसका हाथ था, इसकी भी जांच होगी।
तीन महीने में चौथी घटना, फंडिंग की जांच कर रही पुलिस
हिंदुओं को बरगला और लालच देकर मतांतरण का तीन महीने में चौथा मामला सामने आया है। पुलिस बाहरी फंडिंग की जांच कर रही है। सर्वप्रथम 24 जनवरी को क्षिप्रा पुलिस ने आरोपित पास्टर रे, उमली बाई, खेमराज, हाकिम, मंगली, मानसिंह और काली बाई को गिरफ्तार किया था।
आरोपित ग्राम हतूनिया में मतांतरण के लिए लोगों को उकसा रहे थे। इसके बाद विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने मतांतरण के दबाव में आत्महत्या कर ली। दो घटनाओं की जांच पूर्ण हुई थी कि कंपेल में आरोपित क्रिस नार्मन बेबर्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बेबर्ता के खातों की जांच की तो पता चला कि उसे पुणे से हर महीने 10 हजार रुपये मिल रहे थे

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 14 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले