सेक्सटार्शन गैंग का शातिर आरोपित इंदौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
न्यूड वीडियो कॉलिंग गैंग की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फरियादी ने दर्ज करवाया था केस। पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से पकड़ा। इंदौर क्राइम ब्रांच ने सेक्सटार्शन गैंग के एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है।
न्यूड वीडियो कॉलिंग गैंग की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फरियादी ने दर्ज करवाया था केस। पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से पकड़ा।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने सेक्सटार्शन गैंग के एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के भरतपुर निवासी आरोपित अरबाज ने महिला के नाम से फर्जी प्रोफाइल आईडी बनाकर चैट कर फरियादी का न्यूड वीडियो बनाया था। बाद में आरोपित ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। रुपये नहीं मिलने पर वह न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगनकर के मुताबिक, आरोपित ने महिला बनकर वाट्सएप पर वीडियो कॉल कर फरियादी का न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 21 हजार रुपये मांगे। बाद में साइबर क्राइम चीफ बनकर फरियादी को कॉल कर धमकी दी कि यू-ट्यूब से अपना वीडियो डिलीट कर दो, नहीं तो गिरफ्तारी वारंट निकाल दूंगा। इसके बाद वाट्सएप पर सीबीआई लिखा आईडी कार्ड और यू-ट्यूब से वीडियो डिलीट करने वाले फर्जी व्यक्ति का नंबर भेजा।
वीडियो डिलीट करने के बदले मांगे रुपये
फरियादी ने विश्वास करके यू-ट्यूब वीडियो डिलीट करने के लिए उस व्यक्ति से बात की तो आरोपित ने वापस 31,800 रुपये मांगे। साथ ही अलग-अलग नंबरों पर इंदौर पुलिस के अधिकारियों की डीपी लगाकर फरियादी से रुपये मांगकर परेशान करने लगे। परेशान होने के बाद फरियादी ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जानकारी निकालकर भरतपुर राजस्थान से आरोपित अरबाज को पकड़ा।
पुलिस ने जारी किया अलर्ट
इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर किसी भी अनजान आकर्षक महिला/पुरुष की प्रोफाइल से प्रभावित न हों। बिना पूरी जानकारी के फ्रेंड रिक्वेस्ट न भेजें।
इंटरनेट मीडिया अकाउंट में आने वाली अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को कभी एक्सेप्ट न करें।
अनजान व्यक्ति द्वारा वीडियो कॉल पर बात करने का बोलने पर पूरी जानकारी लिए बगैर वीडियो कॉल पर बात न करें ।
अनजान व्यक्ति द्वारा वीडियो कॉल करने पर अपने फ्रंट कैमरा को छुपाकर ही कॉल अटेंड करें ताकि आपका वीडियो न बना सके।
किसी भी प्रकार का साइबर संबंधी फ्रॉड होने पर तत्काल अपने नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर 7049124445 पर संपर्क करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 17 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 17 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 23 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 23 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 23 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 23 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 23 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 23 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 23 दिन पहले