सर तन से जुदा… नारा लगवाने वाले को जमानत नहीं, कोर्ट ने कहा-ऐसे लोग देश के लिए खतरा
सत्र न्यायालय ने कहा आरोपित जैसे व्यक्ति न केवल समाज के लिए बल्कि देश के लिए भी खतरा हैं।
- सत्र न्यायालय ने कहा आरोपित जैसे व्यक्ति न केवल समाज के लिए बल्कि देश के लिए भी खतरा हैं।
इंदौर में 25 जनवरी को बड़वाली क्षेत्र में धरना प्रदर्शन के दौरान भीड़ से सर तन से जुदा…का नारा लगवाने वाले आरोपित तौसिफ शेख पुत्र अब्दुल रऊफ को सत्र न्यायालय से जमानत नहीं मिली। कोर्ट ने यह कहते हुए उसका जमानत आवेदन निरस्त कर दिया कि उसके कृत्य से उसकी देशद्रोही मानसिकता परिलक्षित होती है। ऐसे लोग न सिर्फ समाज, बल्कि देश के लिए भी खतरा हैं।
थाना सदर बाजार पुलिस को 25 जनवरी शाम करीब 4.30 बजे सूचना मिली थी कि बड़वाली चौकी पर मुस्लिम समाज के कुछ लोग जमा होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां नीली टोपी लगाए एक युवक दूसरे समुदाय के बीच शत्रुता, घृणा और वैमनस्य की भावना फैलाने के उद्देश्य से भीड़ से गुस्ताख ए नबी की एक सजा….सर तन से जुदा…सर तन से जुदा का नारा लगवा रहा था। आरोपित के खिलाफ धारा 505, 295 ए, 153ए, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
जमानत दी तो दंगा-फसाद की कोशिश करेगा
29 जनवरी 2023 को पुलिस ने आरोपित तौसिफ शेख को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से वह जेल में है। उसने शुक्रवार को सत्र न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। एजीपी अभिजीतसिंह राठौर ने अभियोजन की तरफ से पैरवी की। आपत्तिकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि आरोपित द्वारा दो समुदाय के बीच शत्रुता, घृणा और वैमनस्य की भावना फैलाई जा रही थी। सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक नारे लगवाए जा रहे थे। उसे जमानत का लाभ दिया गया तो उसके द्वारा शहर में दंगा-फसाद किए जाने का प्रयास किया जाएगा और जमानत पर रिहा होने पर उसके फरार होने की प्रबल आशंका है। तर्क सुनने के बाद न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।
आरोपित की देशद्रोही मानसिकता परिलक्षित
पांच पेज के आदेश में कोर्ट ने कहा कि यह बात सही है कि केस डायरी के साथ संलग्न वीडियो फुटेज देखने पर साफ है कि जिस वक्त नारे लगाए जा रहे थे, उस वक्त वहां छोटी उम्र के बच्चे और नवयुवक भी मौजूद थे। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। कोई भी नागरिक देश से बड़ा नहीं है। आरोपित ने जिस तरह से नारे लगवाकर दूसरे धर्म के प्रति हिंसा और घृणा फैलाए जाने का प्रयास किया है, उससे उसकी देशद्रोही मानसिकता परिलक्षित होती है। उसके द्वारा बच्चों और नवयुवकों को, जो कि देश का भविष्य हैं, को अपराध में शामिल करने का प्रयास किया गया है। ऐसा व्यक्ति न केवल समाज के लिए बल्कि देश के लिए भी खतरा है।
उन्माद फैलाने बड़वाली चौकी से गए थे खजराना
इंदौर। फिजा बिगाड़ने की साजिश में बड़वाली चौकी (सदर बाजार) के लोग ही शामिल थे। मल्हारगंज, जिंसी और बड़वाली चौकी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने ही इंदौर के विभिन्न हिस्सों में भीड़ एकत्र की थी। बड़वाली चौकी क्षेत्र की एक महिला की भी अहम भूमिका निकली है। एसीपी जयंत राठौर के मुताबिक, पुलिस मुशरान उर्फ फुरकान, इरफान खान, बिलाल अजीज, शेख हफीज, काशिफ मिर्जा, अजहरुद्दीन, मुख्तियार, लक्की एहमद, आसिफ खान, युनूस मेव को गिरफ्तार कर चुकी है। कादिर खोकर, जुनैद और एक महिला की पहचान हुई है जो फरार हैं। महिला बड़वाली चौकी क्षेत्र की होना पाई गई है और वह भीड़ की अगवाई कर रही थी। इस महिला ने भीड़ को उकसाने का काम किया था। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 9 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले