इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के मानवता नगर मे महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है सिरियल लुटेरों ने शहर में एक ही रात में दिया था चार घटनाओं को अंजाम लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे, पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में।
मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है फरियादिया प्रेरणा दुबे उम्र 48 साल निवासी मानवता नगर इन्दौर से स्कुटी सवार तीन लड़को द्वारा सोने की चैन छीन फरार हो गए थे फरियादि की शिकायत के बाद पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अनस खान , फैजान खान, आसिफ शेख को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है आरोपी पर थाना क्षेत्र सहित कई जगह मामले दर्ज है आरोपी नशे के आदि है सुनसान क्षेत्रो मे राहगीरो से चैन, मोबाईल व वाहनो को छीनने की करते थे वारदात जिनके विरूद्ध लूट, डकैती की योजना, अवैध हथियार रखने जैसे कई अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं आरोपीयो से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
