रणजीत हनुमान मंदिर में एक लाख भक्तों का भंडारा आज :बैठकर खाएं या साथ ले जाएं, ताकि कम समय में ज्यादा श्रद्धालु ले सकें प्रसाद
इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार को भंडारा होगा। इसे लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी है। इस बार मंदिर के ग्राउंड में बैठकर खाने के साथ ही इस बार नई व्यवस्था की गई है।
इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार को भंडारा होगा। इसे लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी है। इस बार मंदिर के ग्राउंड में बैठकर खाने के साथ ही इस बार नई व्यवस्था की गई है। जो लोग मंदिर में खाना चाहें उनके लिए पार्किंग ग्राउंड में इंतजाम किए गए हैं। लेकिन जो श्रद्धालु साथ में ले जाना चाहें वे लाइन में लगकर पार्सल करा सकेंगे। करीब एक लाख लोगों के लिए प्रसादी तैयार की जा रही है। भंडारा शाम 6 बजे शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा।
चलिए जानते हैं मंदिर में इस भंडारे का मैनेजमेंट…
पहले तो आपको भंडारे का मैन्यू बता दें। इस बार भंडारे में पुड़ी, रामभाजी, लौंजी, नुक्ती और भजिए का प्रसाद मिलेगा। करीब 85 हजार से ज्यादा लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है, हालांकि उम्मीद है कि भंडारे में 1 लाख से ज्यादा लोग भोजन कर सकेंगे। भंडारे के लिए पूरा मैनेजमेंट भी मंदिर के भक्त मंडल द्वारा संभाला जाएगा। कैंटरिंग के 350 लोग रहेंगे, जो लगातार भक्तों के लिए गर्म भोजन तैयार करेंगे। वहीं दूसरी तरफ व्यवस्था संभालने वालों में 500 भक्त मंडल के सदस्य रहेंगे। जो परोसगारी के साथ अन्य व्यवस्था संभालेंगे। इसमें महिला व पुरुष शामिल हैं। बाहर की भीड़ को मैनेज करने के लिए 200 लोगों की टीम रहेगी।
महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था
भंडारे में महिला-पुरुषों के लिए भोजन की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। ग्राउंड में बैठकर खाने वालों के लिए नीचे छोटे पाट लगाए जाएंगे। ताकि वे आराम से बैठ कर भोजन कर सकें। जो लोग बैठकर भोजन नहीं करना चाहेंगे उन्हें अपने साथ ले जाने का भी इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए दोनों तरफ 8-8 काउंटर बनाए गए हैं। प्रसाद की पांचों व्यंजन परोसने के लिए भी पांच लोग से ज्यादा एक काउंटर पर रहेंगे।
भंडारे में बड़ी संख्या में भक्त यहां आते हैं। ऐसे में मंदिर के बाहर लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता है। भोजन प्रसादी सभी को मिल सके और लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए इस बार ये व्यवस्था की गई है। ताकि ज्यादा से ज्यादा भक्त, भगवान की इस प्रसादी को ग्रहण कर सकें। वैसे तो ग्राउंड में एक बार ढाई हजार लोग बैठकर भोजन कर सकते हैं।
पार्किंग के लिए होना पड़ सकता है परेशान
मंदिर परिसर के अंदर ही पार्किंग वाले ग्राउंड पर बैठकर भोजन कराने और पार्सल कराने के इंतजाम रहेंगे। इस वजह से पार्किंग यहां नहीं हो सकेगी। प्रसाद लेने वालों को मंदिर परिसर के आसपास के इलाकों में ही पार्किंग करना होगी। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। हालांकि मंदिर समिति का कहना है कि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। आसपास की गलियों में वाहनों की पार्किंग होने पर लोगों को जरूर समस्या आ सकती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 16 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले