भाजपा नेता की शिकायत पर पुतला दहन मामले में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर हुई एफआईआर
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का राजबाड़ा पर पुतला जलाने वालों पर सोमवार को केस दर्ज हुआ।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का राजबाड़ा पर पुतला जलाने वालों पर सोमवार को केस दर्ज हुआ। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ धारा 188 के तहत कायमी की है।
दरअसल, 8 अप्रैल को शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा ने कांग्रेस नेत्रियों के साथ मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया था। इस घटना को लेकर भाजपा नेता अधिवक्ता दिनेश पांडे कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को सराफा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने इस घटना को लेकर शिकायत की। सोमवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराफा थाने के बाहर भारत माता की जय…महिलाओं के सम्मान में कैलाश जी मैदान में के नारे लगाए।
कार्यकर्ता ने कहा अभद्र टिप्पणी की गई है
दिनेश पांडे ने बताया कि कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाने के लिए महिला कांग्रेस ने प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की गई। उन्होंने कहा कि टिप्पणी में कहा गया कि अभी पुतला ही जलाया जा रहा है, उन्हें जिंदा भी जला सकते हैं। इसके चलते सराफा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आए है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पर कायमी
सराफा थाना प्रभारी अजय नेमा ने बताया कि इस मामले में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा सहित अन्य के खिलाफ धारा 188 में केस दर्ज किया गया है।

पुतला दहन के दौरान हुई थी खींचतान
आपको बता दे कि कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान भी हुई थी। खींचतान के बीच महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विजयवर्गीय का पुतला फूंकने में कामयाबी मिल गई थी। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही पानी डालकर आग को बुझा दिया था। इधर, इस मामले में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा ने कैलाश विजयवर्गीय को एक नोटिस भी भेजा है।
ये कहा था विजयवर्गीय ने…
लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि…
कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को इंदौर के महावीर बाग में हनुमान जयंती के एक कार्यक्रम में गए थे। यहां उन्होंने यह बयान दिया था। यह वीडियो शुक्रवार को सामने आया। इसमें विजयवर्गीय ने कहा कि मैं आज भी जब निकलता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उनका नशा उतर जाए। सच कह रहा हूं, भगवान की कसम।हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा। लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि… अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं। उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता। बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं। सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है। जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार। बच्चों में आप संस्कार डालिए। मैं बहुत चिंतित हूं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 6 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले