भंवरकुआं पुलिस ने दो मोबाईल चोरों को पकड़कर इनके कब्जे से 8 मोबाईल फोन जब्त किए है । बदमाश अपने शौक मौज पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे । इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है ।
भंवरकुआं पुलिस के हत्थे आए बदमाशो के नाम अमित उर्फ बच्चा ओर विकास उर्फ विकू है । दोनो के पास से पुलिस को पिछले दिनों विष्णुपुरी क्षेत्र में युवती से छीना मोबाइल सहित पांच लाख रुपये कीमत के आठ मोबाईल मिले है । पकड़ाए बदमाश अपने शौक मौज पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे । बदमाशो के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है ।
फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है । आशंका है कि दोनों से ओर भी वारदातों के खुलासे हो सकते है ।
