प्रत्येक थाने और क्राइम ब्रांच को मिली, फिंगरप्रिंट से पहचान करने वाली क्रिमिनल ट्रैकिंग बायोमैट्रिक मशीने,अब चौराहों पर भी होगी हर अपराधी की आसानी से पहचान।
इंदौर - पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने एवं अपराधियों की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु, नित नई तकनीकों का इस्तेमाल कर पुलिस को दक्ष बनाया जा रहा है।
इंदौर – पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने एवं अपराधियों की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु, नित नई तकनीकों का इस्तेमाल कर पुलिस को दक्ष बनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में इंदौर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से ही पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने एवं उन्हें पकड़ने के लिए, नित नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसी के तहत इंदौर पुलिस के साथ मिलकर सिटीजन कॉप द्वारा एक तकनीक विकसित की गई है, जिसके उपयोग से अब इंदौर पुलिस के लिए अपराधियों को पकड़ना और उनकी पहचान करना और आसान हो गया है। सिटीजन कॉप द्वारा विकसित तकनीक में बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते ही अपराधी के सभी रिकॉर्ड सामने आएंगे। ऐसे में पुलिसकर्मी जो अपराधी को नहीं नहीं पहचानते हैं, वे भी उसे पहचान कर पकड़ सकेंगे। चेकिंग प्वाइंट पर खड़े पुलिसकर्मी, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति का बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर उस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर सकेंगे। संभवत: यह पूरे देश में अपनी तरह की एक नई पहल है।
वर्ष 2022 में श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा उक्त क्रिमिनल ट्रैकिंग बायोमेट्रिक मशीन को लांच किया गया था। शुरुआत में कुछ मशीनें ट्रायल के लिए लांच की गई थी, लगभग 9 महीने तक सफलतापूर्वक ट्रायल करने के बाद अब इंदौर के सभी पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच सहित कुल 40 क्रिमिनल ट्रैकिंग बायोमैट्रिक मशीन प्रदान की गई है। अब सड़कों पर खुलेआम घूमने वाले अपराधियों को पकड़ना बेहद आसान हो जाएगा, जल्द ही जमीन पर इसके परिणाम भी नजर आने लगेंगे।
इंदौर के पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्रा ने, इस बायोमेट्रिक डिवाइस और ऐप का उपयोग अपनी नियमित पुलिस चौकियों और संदिग्ध गतिविधि वाले व्यक्तियों के साथ करने के लिए निर्देशित किया गया था और कहा था कि हम अपराधियों को ट्रेस करने और ट्रैक करने के लिए जहां भी संभव हो इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सामान्य मामलों में, व्यक्ति के पिछले रिकॉर्ड का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन इस टूल का उपयोग करने के बाद, यह पता लगाना बहुत आसान होगा कि उस व्यक्ति का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्डहैं या वह कोई अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है या नहीं। यह निश्चित रूप से अपराध को नियंत्रित करने और शहर में घूम रहे ऐसे अपराधियों की पहचान करने में मदद करेगा।
ऐसे रीयल टाइम रिकॉर्ड फेचिंग टूल के बिना ऐसे प्रत्येक को ढूंढना और ट्रेस करना संभव नहीं है ।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) इंदौर श्री निमिष अग्रवाल के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम इस तरह का फिंगरप्रिंट डेटाबेस बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और यह डेटाबेस निरंतर रूप से समय के साथ बढ़ता जा रहा है।
डीसीपी श्री निमिष अग्रवाल द्वारा उक्त तकनीक के संबंध में बताया कि हमारे पास आंतरिक कामकाज के लिए एक अलग ऐप है और सभी डेटा प्रविष्टि सुरक्षित पैनलों का उपयोग करके की गई है। जैसे-जैसे डेटा बढ़ता है, यह सभी थाना कर्मचारियों और यहां तक कि यातायात अधिकारियों को भी उल्लंघनकर्ताओं और संदिग्ध व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास को ट्रैक करने और उनका पता लगाने में मदद करेगा। इस तकनीक से खुलेआम घूम रहे अपराधियों में दहशत पैदा होगी। अपराधी शहर में खुलेआम घूमने से डरेंगे, जिससे अपराध पर भी काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।
सिटीजन कॉप के संस्थापक श्री राकेश जैन ने कहा कि इसे एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इस तरह के डेटा का उपयोग प्रतिबंधित है और इंदौर पुलिस अधिकारियों के नियंत्रण में रहेगा। केवल अधिकृत अधिकारी ही ऐसे बायोमेट्रिक उपकरणों का उपयोग कर सकेंगे और ऐप का उपयोग कर सकेंगे। सिटिजनकॉप ऐप का उपयोग करने वाले ऐसे अधिकृत अधिकारियों के लिए खोज की सुविधा उपलब्ध है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 2 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 2 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 3 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 3 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 13 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 13 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 16 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 16 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 16 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 22 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 22 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 22 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 22 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 22 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 22 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 दिन पहले