
आरोपित ने इंस्टाग्राम पर अभिनव बनकर दोस्ती की थी, फिर अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेल कर रहा है।
ताड़ीवाला रोड, संगमवाड़ी पुणे के रहने वाले मुस्लिम युवक सदन खान ने खुद को अभिनव (हिंदू) बताकर इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की, अश्लील वीडियो बनाए, फिर ब्लैकमेल करने लगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब इसकी जानकारी हुई तो बुधवार को उन्होंने उसे इंदौर में आइटी पार्क के पास से पकड़ा और पिटाई कर भंवरकुआं थाने ले गए। फिलहाल, थाने में सदन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा और मंत्री विपिन राठौड़ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मुस्लिम युवक भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाली हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर रहा है।
कई हिंदू लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो हमने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपित ने इंस्टाग्राम पर अभिनव बनकर दोस्ती की थी, फिर अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेल कर रहा है। जब हमने युवक का मोबाइल फोन देखा तो उसमें कई हिंदू लड़कियों के साथ उसके अश्लील वीडियो भी थे। युवती भंवरकुआं क्षेत्र के हास्टल में रहकर पढ़ाई करती है। आरोपित उसका शारीरिक शोषण भी करता था। वह बुधवार को इसी फिराक में इंदौर आया था।
