इंदौर में रात पौने तीन बजे युवक की हत्या, हार्न बजाने की बात पर हुआ था विवाद
दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहा था छात्र, हार्न बजाने की बात पर विवाद के बाद गले में चाकू मारा। नए वर्ष में वारदातों की शुरुआत कत्ल से हुई है।
- दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहा था छात्र, हार्न बजाने की बात पर विवाद के बाद गले में चाकू मारा।
नए वर्ष में वारदातों की शुरुआत कत्ल से हुई है। दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहे 22 साल के आयुष गुप्ता की टंट्या भील चौराहे पर गले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विवाद हार्न बजाने की बात पर हुआ था। रविवार रात पुलिस ने द्वारकापुरी, अन्नपूर्णा और जूनी इंदौर क्षेत्र से पांच आरोपितों को पकड़ा है।
घटना शनिवार रात करीब पौने 3 बजे की है। करैरा (शिवपुरी) निवासी आयुष हार्डवेयर कारोबारी विनोद गुप्ता का बेटा था। इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) की पढ़ाई के साथ वह पिता का कामकाज भी संभालता था। शनिवार रात उसने दोस्तों के साथ नया साल मनाया और सोने से पहले चाय पीने निकला।
एक बाइक पर तीन दोस्त आयुष गुप्ता, विनोद गुप्ता और राजदीप साहू भोलाराम उस्ताद मार्ग से टंट्या भील चौराहे की तरफ एमबीए चायवाला दुकान पर आ रहे थे। एबी रोड पर तीन-चार लड़के रास्ता घेर कर चल रहे थे। राजदीप ने हटने के लिए हार्न बजाया तो लड़कों को बुरा लगा। राजदीप से अपशब्द कहे। विवाद बढ़ने पर चले गए। फिर कुछ देर बाद लौटकर आए।
मोनू ज्ञानी जी के ढाबे पर आयुष को पकड़ा और कहा कि तू बहुत आंख दिखा रहा था। फिर उसके गले में बाईं तरफ चाकू मार दिया। आयुष जख्मी होकर गिर गया। दोस्त आयुष को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर ने स्थिति देख हाथ खड़े गए दिए। तुरंत चोइथराम अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को पिता इंदौर पहुंचे और इकलौते बेटे का शव देख बेहोश हो गए। भंवरकुआं पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी नाबालिग हैं। पुलिस को घटना स्थल से आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।
आंखें मूंद लेती है पुलिस
जिस जगह घटना हुई, वहां शनिवार रात करीब 200 युवकों की भीड़ थी। नशे में धुत युवक मोबाइल की लाइट पर नाच-गाना कर रहे थे। ज्यादातर शराब के नशे में थे। पुलिस की गाड़ियां कई बार गुजरीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। चाय-नाश्ते की दुकानों पर खड़े ज्यादातर युवा शराब के नशे में थे। नाइट कल्चर की आड़ में नियम विरुद्ध कैफे और रेस्त्रां चल रहे हैं। बीट इंचार्ज और दुकानदारों का गठजोड़ होने से रोकटोक नहीं होती।
आयुक्त ने हाट स्पाट चिह्नित करने को कहा था
पिछले सप्ताह हुई समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने कहा था कि सभी टीआइ अलर्ट हो जाएं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तक अपराध नहीं होना चाहिए। इंदौर में साल की शुरुआत में ही हत्या हो गई। आयुक्त ने तो सभी टीआइ से अपने-अपने क्षेत्र के हाट स्पाट चिह्नित कर चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। ज्यादातर घटनाएं हाट स्पाट पर ही हो रही हैं

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले