देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 9 बार पढ़ी गई

 इंदौर में पीएफआई जासूस को पकड़वाने वाले वकील से मारपीट:एमवाय में भर्ती, आरोपी बोला- सिर तन से जुदा करने वाली घटनाएं याद नहीं क्या

इंदौर के सदर बाजार में सोमवार रात एक वकील मनीष गड़कर पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद कई वकील सदर बाजार थाने पहुंचे। घायल वकील गड़कर को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Abhishek Raghuvanshi21 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के सदर बाजार में सोमवार रात एक वकील मनीष गड़कर पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद कई वकील सदर बाजार थाने पहुंचे। घायल वकील गड़कर को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कई धाराओं मे केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मनीष गड़कर ने ही इंदौर की जिला कोर्ट में PFI के लिए जासूसी कर रही लॉ स्टूडेंट को पकड़ाया था।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
थाने में मौजूद वकील

सदर बाजार TI मंजू यादव के मुताबिक एडवोकेट मनीष गड़कर ने जुनैद निवासी बड़नगर, हाल मुकाम खजराना उसके मामा और एक अन्य साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

एडवोकेट मनीष गड़कर ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका ऑफिस तिलक पथ के सामने है। जुनैद का भाई एक मामले में जेल में है। जुनैद चाहता था कि उसके भाई को जमानत मिल जाए। इसलिए वह मुझसे सलाह लेने की बात कर रहा था। इस सिलसिले में बात करने के लिए सोमवार को दोपहर में जुनैद ने मुझे कॉल किया। तो मैंने उसे हाईकोर्ट आने को कहा। जुनैद ने ने कहा कि वह हाईकोर्ट नहीं आ पाएगा। शाम को तिलक पथ स्थित ऑफिस आ जाएगा। जुनैद ने अपने साथ अपने पिता और मामा को भी लाने की बात कही।

एडवोकेट गड़कर ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 8.30 बजे मैंने जुनैद को कॉल कर ऑफिस आने का कहा। कुछ देर बाद जुनैद मेरे ऑफिस पहुंचा तो उसके पीछे-पीछे दो लोग और आ गए। मैं उससे केस के सिलसिले में बात कर रहा था।

इसी बीच जुनैद ने मुझे कहा कि आजकल फेसबुक पर मुस्लिमों के खिलाफ बहुत पोस्ट डाल रहे हो। तूने अजान के खिलाफ भी मुहिम चलाई थी। समझ जा नहीं तो तुझे खत्म कर देंगे। हिन्दुस्तान में इतनी घटनाएं हो रही सर तन से जुदा वाली याद नहीं क्या, तुझे समझ में नहीं आ रही।

इसके बाद उन्होंने मेरे साथ मारपीट की, कांच फोड़ कर मुझ पर हमला किया। तीनों ने मुझे उठाकर नीचे पटक दिया। खिड़की के टूटे कांच से हमला करने की कोशिश की। मैंने जैसे-तैसे जान बचाई। डायल 100 को फोन कर सूचना दी। इसके अलावा एडवोकेट गड़कर ने अपने साथी वकीलों को भी आपबीती बताई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील सदर बाजार थाने पहुंचे।

टीआई मंजू यादव ने बताया कि पुलिस ने जुनैद को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ 452, 294, 323, 506, 34, 427 और 505 के तहत केस किया है।

दो दिन से चल रही थी रैकी
एडवोकेट मनीष गड़कर ने दैनिक भास्कर को बताया कि केस तो बहाना था। दो दिन से जुनैद और उसके साथी हमला करने के लिए मेरे ऑफिस की रैकी कर रहे थे। उनके ऑफिस पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से जुनैद ओर उसके साथियों की रिकार्डिग मिल सकती है।

PFI की जासूस के खिलाफ खड़े हुए थे
मनीष गड़कर हिंदू महासभा से जुड़े हैं। कोर्ट में पिछले दिनों PFI के लिए जासूसी कर रही लॉ स्टूडेंट सोनू मंसूरी को एडवोकेट अनिल नायडू के साथ मिलकर पकड़ा था। इसके साथ ही अजान को लेकर लगने वाले लाउड स्पीकर को लेकर भी थानों में मुहिम चलाकर ज्ञापन दिए थे। पिछले दिनों एडवोकेट मनीष गड़कर ने उक्त मामलों को लेकर फेसबुक पर पोस्ट भी की थी।

ये थी कोर्ट में जासूसी करने वाली सोनू मंसूरी की पूरी कहानी

कोर्ट में जासूसी: महिला बोली- हिंदू-मुस्लिम केस की जानकारी PFI को पहुंचाती हूं

इंदौर में 25 जनवरी को पठान मूवी का विरोध कर रहे एक संगठन के लोगों का धर्म विरोधी नारेबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में मुस्लिम संगठनों ने नाराजी जताते हुए चंदन नगर थाने का घेराव किया था। इसके बाद छत्रीपुरा थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर हिंदूवादी संगठन के कुछ पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार पदाधिकारियों की पेशी कोर्ट में की गई।

सोनू मंसूरी कोर्ट में हिंदू संगठनों के दस्तावेजों की जासूसी कर रही थी। उसके पास से सवा लाख रुपए से ज्यादा कैश मिला था। उसने पुलिस को बताया कि एडवोकेट नूरजहां के ने उससे ये सब करने को कहा था। फिलहाल नूरजहां को भी पुलिस तलाश रही है। वहीं सोनू मंसूरी जेल में है।

एमजी रोड थाना टीआई संतोष यादव के मुताबिक द्वारकापुरी के रहने वाले अभिभाषक संघ के सदस्य सुरेन्द्र सिंह की शिकायत पर फर्जी वकील सोनू मंसूरी (23) पिता सुपडु मंसूरी निवासी सुनिकेत अपार्टमेंट, आनंद बाजार, इंदौर और वकील नूरजहां के खिलाफ 410, 420, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार युवती को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसकी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। इधर, सिर तन से जुदा करने के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 घंटा पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 5 दिन पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 14 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 16 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 17 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 17 दिन पहले
मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 23 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 23 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 23 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 23 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 23 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 23 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 23 दिन पहले
↑