इंदौर में रीगल तिराहे पर इंडिया गेट की प्रतिकृति का निर्माण प्रतिवर्ष किया जाता है और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है लेकिन इंदौर में पूर्वी क्षेत्र में शहीद पार्क का निर्माण किया जा रहा है जो अब तक पूरा नहीं हो सका है
इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में शहीद पार्क का निर्माण रिंग रोड पर किया जा रहा है जो अभी तक अधूरा है शहीद पार्क का निर्माण करोड़ों की लागत से किया जा रहा है लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है शहर वासी शहीद पार्क को लेकर काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसका कार्य अधूरा पड़ा हुआ है और यहां घास फूस के जंगल बन गया है इस शहीद पार्क का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है आम लोगों का मानना है कि इस शहीद मार्ग को जल्दी से पूर्ण कर शुरू कर देना चाहिए वही इस संबंध में जब मीडिया ने इंदौर के जिलाधीश इलैयाराजा टी से बात की तो उन्होंने कहा कि यह बात मेरे संज्ञान में नहीं है और मीडिया ने इसे संज्ञान में लाया है जल्द ही इसका कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा
