बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन वाह अनिल अंबानी टीना अंबानी इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने इंदौर में बने अत्याधुनिक कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का लोकार्पण कर मुंबई की तर्ज पर इंदौर में भी लोगों को सौगात दी इस दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जया बच्चन टीना अंबानी ने फीता काटकर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया इस दौरान टीना अंबानी इंदौर की तारीफ करते हुए मंच पर भावुक हो गई उन्होंने कहा कि पति अनिल ना होता तो यह नही हो पाता ।इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान मंच से अमिताभ बच्चन ने कहा कि इंदौर में भव्य अस्पताल खोला गया है और उम्मीद करता हूं कि आप सभी इसका उपयोग करेंगे उन्होंने कहा कि इंदौर शहर देश भर में सबसे स्वच्छ शहर 6 बार घोषित किया गया है और आज इस अत्याधुनिक कोकिला धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल अस्पताल के उद्घाटन के बाद शहर को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्पिटल की सौगात मिली है। अमिताभ बच्चन ने अपने संबोधन में इंदौर शहर की जमकर तारीफ की ओर कहा कि इंदौर स्वच्छता के बाद देश मे सबसे स्वस्थ शहर भी बनेगा। इस दौरान मौजूद लोगों ने अमिताभ बच्चन जया बच्चन अनिल अंबानी टीना अंबानी का जोरदार स्वागत किया वहीं अमिताभ बच्चन को मोमेंटो भेंट किया गया।
