ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है तस्कर रतलाम से लाकर इंदौर में ब्राउन शुगर बेचने का काम कर रहा था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
दरअसल एरोड्रम थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर बिहार कॉलोनी के पास एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने के लिए आया हुआ है पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से हेमंत गौड़ निवासी कमाठीपुरा को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई जिसमें 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है पूछताछ में आरोपी हेमंत गौड़ ने बताया कि ब्राउन शुगर रतलाम से लेकर आया था और इंदौर में डिलीवरी देने वाला था आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड भी खगाला जा रहा है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
