देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

अमेरिका मानता है मोदी की छवि ग्लोबल लीडर की वीजा की प्रक्रिया को आसान बनाने के प्रयास जारी: काउंसल जनरल हैंकी

इंदौर। अमेरिका भारत में अपनी व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने के साथ खासकर मप्र में अमेरिकी कंपनियों का कनेक्शन बढ़ाना चाहता है।

Abhishek Raghuvanshi13 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। अमेरिका भारत में अपनी व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने के साथ खासकर मप्र में अमेरिकी कंपनियों का कनेक्शन बढ़ाना चाहता है। ऐसी सारी संभावनाएं तलाशने मुंबई स्थित अमरीकी दूतावास के काउंसल जनरल माइक हैंकी ग्लोबल इंवेस्टर समिट में इंदौर आए हुए हैं। उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के मीडिया दल के साथ अनेक मुद्दों पर खुलकर बातचीत की । उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम अमेरीकी ग्लोबल लीडर की नजर से देखता है।

मीडियाकर्मियों से चर्चा में श्री माइक हैंकी ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंधों में घनिष्ठता का एक प्रमुख कारण यह भी है कि हमारे व्यावसायिक, ग्रीन एनर्जी और कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए हमारी आपसी समझ में अंतर नहीं है। हमारी यही कोशिश रहती है कि भारत की तरह हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए। उन्होंने बताया कि मैं मध्यप्रदेश सरकार और यहां स्थापित कंपनियों के प्रतिनिधियों के संपर्क में हूं। उज्जैन स्थित अवंतिका यूनिवर्सिटी के अवलोकन में देखा कि इंजीनियर और डिजाइन में ७० फीसदी छात्राओं की भागीदारी है। शैक्षणिक संस्थानों को हम कैसे मदद कर सकते हैं इस लिहाज से यूनिवर्सिटी का अवलोकन करने गए थे। उन्होंने बताया कि अगली यात्रा में वे इंदौर के आईआईटी और आयएएम संस्थान का अवलोकन करेंगे।

अमेरीका में महात्मा गांधी और मोदी के प्रभाव के संदर्भ में उनका कहना था अमेरिका में गांधीजी के विचार पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी उनके विचारों का सम्मान इसलिए भी है क्योंकि वे मार्टिन लूथर किंग के नागरिक अधिकारों से प्रभावित थे। आज अमेरिका में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्लोबल लीडर की छवि मानी जाती है, जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिलने से मोदी जी का कद और बढ़ गया है। भारत और यूएसए की लीडरशिप के जो लक्ष्य है एक समान है। सरकारें बदलने से लक्ष्य नहीं बदलते। दोनों देश सुरक्षा, खुशहाली, संबंधों में खुलापन चाहते हैं।

अमरीकी वीजा संबंधी मामलों को लेकर उनका कहना था वीजा संबंधी जटिल प्रक्रिया की दूतावास को भी जानकारी है लेकिन इस प्रक्रिया को इस साल सुगम करने की दिशा में काम चल रहा है। जहां तक वीजा मंजूरी का सवाल है तो छात्रों, विभिन्न कंपनियों में काम के लिए जाने वालों, मेडिकल इशु, बिजनेस संबंधी मामलों में वीजा को बिना विलंब मंजूरी दी जा रही है।जिन आवेदकों के पास पहले से वीजा है उनके वीजा भी शीघ्र रिन्यू किए जा रहे हैं। वीजा में विलंब का एक कारण बेक ऑफिस वाली प्रक्रिया भी है, भारत की इस परेशानी को वाशिंगटन गंभीरता से ले रहा है। अन्य देशों में जहां अमेरिकी वीजा संबंधी कार्य का बोझ कम है उन कार्यालयों को भारत के वीजा आवेदनों के दस्तावेज को सरलीकरण के उद्देष्य भेजा जाएगा । भारत और पाकिस्तान में अमेरिका किसे प्रमुखता देता है इस प्रष्न के जवाब पर काउंसल जनरल हैंकी का कहना था हमारे दोनों देशों से संबंध हैं ये संबंध ऐसे हैं जिनसे न तो टकराव की स्थिति बनती है और न ही हमारे आपसी संबंधों पर प्रभाव पड़ता है।

इंदौर ब्यूटीफुल सिटी, आय लव इट

कोयम्बटूर में पढ़ाई कर चुके माइक हेंकी तीन भाषाओं तमिल, अरबी और फ्रेंच के अच्छे ज्ञाता हैं। मुंबई से पहले माइक हैंकी अम्मान में अमेरिकी मिशन के उप प्रमुख थे। काउंसल जनरल से पहले वे पत्रकार भी रह चुके हैं। मध्य प्रदेश में उनकी यह दूसरी और इंदौर की पहली यात्रा है। उनकी नजर में इंदौर ब्यूटीफुल सिटी है, आय लव इट, साफ-सफाई वाला शहर है और बिजनेस के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी नहीं है।

स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने स्वागत कर स्मारिका भेंट की

प्रारंभ में माइक हैंकी का स्वागत स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने किया । उन्हें क्लब की स्मारिका और गांधी दर्शन आधारित पुस्तिक आचरण भेंट की। इस अवसर पर यूएस काउंसल की सीनियर मीडिया एडवाइजर अपर्णा नायर ने श्री हैंकी का परिचय दिया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा, रचना जौहरी, अभिषेक सिंह सिसोदिया, राजेंद्र कोपरगांवकर, आलोक वाजपेयी, गोपाल वर्मा आदि भी साथ थे। आभार अषोक रघुवंशी ने व्यक्त किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 15 घंटे पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 16 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 4 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 11 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 13 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 14 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 20 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 20 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 20 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 20 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 20 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 20 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 20 दिन पहले
↑