संसद के दोनों सदन 2 बजे तक स्थगित:राहुल-अडाणी मुद्दे पर आज भी हुआ हंगामा, पार्लियामेंट गेट पर विपक्ष ने किया प्रदर्शन
संसद के गेट नंबर 1 पर विपक्षी सांसदों ने JPC की मांग को लेकर नारेबाजी की। संसद की कार्यवाही गुरुवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।
संसद की कार्यवाही गुरुवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई। इससे पहले मंगलवार को राहुल-अडाणी मामले पर दोनों ही सदनों में हंगामा होने के कारण लगातार 7वीं बार संसद स्थगित की गई थी। संसद स्थगित होने के बाद विपक्षी नेताओं ने पार्लियामेंट के गेट नंबर 1 पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘वी वॉन्ट JPC’, ‘मोदी सरकार डाउन-डाउन’, ‘मोदी सरकार शेम-शेम’ जैसे नारे लगाए।
सदन में भाजपा राहुल गांधी से लंदन में दिए बयान पर माफी की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं, हिंडनबर्ग-अडाणी मामले पर कांग्रेस की जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की मांग बरकरार है। बता दें कि बजट सत्र का दूसरा फेज 13 मार्च से शुरू हुआ था और यह छह अप्रैल तक चलना प्रस्तावित है।

राज्यसभा के सभापति ने बैठक बुलाई
राज्यसभा स्पीकर ने गुरुवार सुबह जगदीप धनखड़ ने नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्यसभा की कार्यवाही को ठीक से कैसे चलाया जा सकता है, इस मुद्दे पर बात हुई। यह पहली बार नहीं है जब सभापति ने नेताओं की बैठक बुलाई हो। इससे पहले मंगलवार को भी धनखड़ ने अपने चेम्बर में सदन के कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी। जिसमें बीजेपी, वाईएसआरसीपी और टीडीपी को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों के नेता शामिल नहीं हुए थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले