दिल्ली में बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने किया सुसाइड
राजधानी दिल्ली में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी ने खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. सामने आया है कि आरोपी और महिला एक दूसरे को पहले से जानते थे. महिला के तीन बच्चे हैं.
राजधानी दिल्ली में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी ने खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. सामने आया है कि आरोपी और महिला एक दूसरे को पहले से जानते थे. महिला के तीन बच्चे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के डाबरी पुलिस थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा था कि 42 साल की रेनू गोयल की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड को रेनू के घर के पास ही अंजाम दिया गया था.
सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था आरोपी
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया था कि हमलावर पैदल आया था और गोलीकांड को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला था. पुलिस ने रेनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया था और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया था.
आरोपी ने किया सुसाइड
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी. इसके बाद पुलिस आरोपी युवक आशीष के घर के इलाके में पहुंची थी. पुलिस आशीष के घर पहुंची. अंदर जाकर देखा तो आशीष घर के टेरेस पर मरा हुआ पड़ा था. उसने देसी तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था. पुलिस ने उसका शव भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने बताया कि आशीष की उम्र 23 साल की थी.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले